लाइव टीवी

Vegetables In Diabetes: शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां, आज ही डाइट में करें शामिल

Updated Aug 10, 2022 | 13:30 IST

Vegetables In Diabetes: डायबिटीज की समस्या में शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियों को सेवन किया जाना चाहिए, जिनसे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सके। इसके लिए ब्रोकली और पत्ता गोभी का सेवन किया जा सकता है। 

Loading ...
Vegetables In Diabetes
मुख्य बातें
  • ब्रोकली के सेवन से कंट्रोल होता है शुगर लेवल
  • पत्ता गोभी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए है अच्छा
  • डायबिटिक पेशेंट को करना चाहिए पालक का सेवन

Vegetables In Diabetes: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से लोगों में डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। हम जो भी खाते हैं, उससे हमारे शरीर का शुगर लेवल निश्चित रूप से प्रभावित होता है। ऐसे में यदि डाइट पर थोड़ा सा ध्यान रखा जाए, तो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जो सकता है। कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनका सेवन शुगर पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है और शुगर पेशेंट्स के लिए फायदेमंद मानी जाती है, तो चलिए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में- 
.
डायबिटीज में खाएं ये फायदेमंद हरी सब्जियां

 पालक का सेवन
पालक आयरन से भरपूर होता है। ये एक ऐसी सब्जी है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह एक नॉन-स्टार्च और डायबिटीज फ्रेंडली सब्जी है। पालक फाइबर से भरपूर होता है। इसके साथ ही पालक का सेवन करने से ब्लड फ्लो भी अच्छे से होता है। इसके साथ ही पालक में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। 

Also Read: जानिए क्या है हाथ, पैर और मुंह की बीमारी HFMD, जिससे पीड़ित थीं चारू असोपा-राजीव सेन की बेटी जियाना

पत्ता गोभी
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए पत्ता गोभी की सब्जी का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

Also Read: Benefits of Corn Hair: भुट्टे के बाल भी होते हैं सेहतमंद, जानें इसके फायदे

ब्रोकली
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए ब्रोकली भी बहुत फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में भी कार्य करता है। डायबिटीज की समस्या में शुगर पेशेंट्स के मरीजों को ब्रोकली की निश्चित रूप से सेवन करना चाहिए, फायदेमंद रहेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)