लाइव टीवी

हमेशा साथ खाएं ये फूड्स, तभी मिलेगा शरीर को पूरा पोषण

Updated Dec 15, 2019 | 06:46 IST | Ritu

पोषक तत्वों से भरा खाना खाने के बाद भी कई बार पोषक तत्व शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते। इन्हें अवशोषित करने वाले जरूरी विटामिन्स और मिनिरल्स शरीर में नहीं होते। इसके लिए कुछ फूड्स हमेशा साथ खाने चाहिए।

Loading ...
इन चीजों को हमेशा साथ में खाने की डालें आदत।
मुख्य बातें
  • आयरन के साथ हमेशा विटामिन सी का सेवन करें
  • हल्दी को जब भी खाएं उसके साथ काली मिर्च जरूर डालें
  • कैल्शियम का अवशोषण विटामिन डी के साथ ही होता है

नई दिल्ली. हम सभी के खानेपीने की आदतों में कुछ न कुछ अजीब आदतें होती हैं। किसी को जैम के साथ पीनट बटर पसंद होता है तो किसी को आलू चिप्स के साथ चटनी। लेकिन आपको पता है ये तो टेस्ट की बात है। हालांकि, जब बात सेहत की हो तो आपको कुछ चीजें हमेशा खाना चाहिए। 

जब भी आप कुछ पोषकतत्वों से भरी चीज खाते हैं तो उसके सारे पोषक तत्व शरीर में तभी लगते हैं जब उसमें  कुछ दूसरे जरूरी विटामिन या मिनिरल्स भी हों। ठीक उसी तरह जैसे ऑयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी का होना जरूरी होता है।

जब आप कुछ चीजें खाएं तो उनका शरीर में पूरा पोषण मिले, इसके लिए उसके साथ कुछ अन्य चीजें भी जरूर खानी चाहिए। यदि आप अपने पोषक तत्व अवशोषण को बढ़ाना चाहते हैं, तो सही खाद्य पदार्थों को एक साथ जोड़ कर खाना शुरू करें। 

इन चीजों को हमेशा साथ में खाने की डालें आदत

विटमिन सी और आयरन
जब भी आप ऐसी ग्रीन वेज खांए जिसमें ऑयरन हो तो उसके साथ आपाके विटामिन सी युक्त चीजें जरूर खानी चाहिए। इससे आयरन का अवशोषण शरीर में बेहतर तरीके से होता है। दरअसल विटामिन सी सब्जियों से मिलने वाले ऑयरन को आसानी से तोड़ने में मदद करता है। जैसे पालक में नींबू डाल लें या टमाटर आदि।

कैल्शियम का अवशोषण बेहतर तरीके से तभी होता है जब आप इसके साथ विटामिन डी युक्त चीजें खाएं। हड्डियों की मजबूती के लिए आपको हमेशा ऐसे आहार लेना चाहिए जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी दोनों हो या दोनों को साथ लें। दूध के साथ अंडा, या पनीर के साथ अंडे का पीला भाग। वैसे विटामिन डी का मुख्य स्रोत धूप है। 

टमाटर और गुड फैट
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व होता है और ये रोग से लड़ने वाला एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं, लेकिन टमाटर से अधिकतम पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए उसे ऐसी चीजों के साथ खाना चाहिए जिसमें गुड फैट हो। जैसे टमाटर पर आप जैतून का तेल डाल लें या एवोकाडो के साथ इसे खाएं। 

हल्दी हर भारतीय घर में खाने में प्रयोग होता है, लेकिन इसका शरीर में अधिकतम अवशोषण हो इसके लिए इसे काली मिर्च के साथ खाना चाहिए। हल्दी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरी होती है। ये गठिया, केंसर और किडनी जैसे रोगों में बहुत काम आती है। 

अनाज के साथ बीज
आपने लोगों को दलिया में जामुन या बेरीज डालकर खाते जरूर देखा होगा। ऐसा वे इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें ये बहुत पसंद होता है बल्कि इसलिए करते हैं, क्योंकि इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है। 

जामुन में फाइबर होता है और अनाज में लोहे और विटामिन बी। जब अनाज के साथ जामुन खाया जाता है तो इससे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं और भोजन के पाचन में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।