लाइव टीवी

Bro Diet For Weight loss: सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रही है ये ब्रो डाइट, मोटापा घटाना चाहते हैं तो करें फॉलो

Updated Oct 08, 2019 | 15:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ब्रो डाइट (Bro diet), वेट लॉस (weight loss) का इफेक्टिव प्लान मानी जाती है। इस डाइट प्लान(Diet plan) में सब कुछ खाने की अनुमति है लेकिन इस प्लान को फॉलो करने का नियम सख्त है।

Loading ...
Bro Diet Bro Diet
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Bro Diet
मुख्य बातें
  • वेट लॉस के लिए ब्रो डाइट को सख्ती से पालन करना होता है
  • ब्रो डाइट में सब कुछ खाया जा सकता, कैलोरी पर ध्यान देना होता है
  • इस डाइट प्लान में कैलोरी के मैक्रो काउंट पर नजर रखा जाता है

वेट लॉस के लिए लिए एक नहीं कई तरह के डाइट प्लान हैं, लेकिन ब्रो डाइट प्लान ऐसा है जो नया तो नहीं, लेकिन इन दिनों इसका ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ब्रो डाइट को लेकर बहुत सी अवधारणाएं देखने को मिल रही हैं।

ब्रो डाइट प्लान एक ऐसा इफेक्टिव प्लान है जो वेट लॉस के लिए बहुत कारगर माना गया है। ये ऐसा प्लान है जो स्टेरॉइड्स बेस पर बनाया गया है। इस डाइट प्लान मं कुछ भी खाने की मनाही नहीं होती। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और वसा सब कुछ शामिल किया जाता है बस इसे खाने का सख्त नियम है उसे पालन करना जरूरी होता है।

जानें, क्या है ये ब्रो डाइट प्लान?
ब्रो डाइट ऐसा प्लान है जिसमें कैलोरी के मैक्रो काउंट पर नजर रखा जाता है। इसमें खाने का सख्त नियम होता है, इसलिए खाते हुए हर चीज की कैलोरी पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। कब, कितना खाना है यह सब प्लान बना कर चलना होता है। अच्छे कार्ब्स के साथ हाई प्रोटीन और कम वसा वाला खाना खाना होता है।

सिक्स मील करना होता है फॉलो
ब्रो डाइट प्लान में सिक्स मील दिन भर में लेना होता है। यानी एक दिन में छह बार खाना लेना होता है एक निश्चित अनुपात में। इसमें तीन बड़े मील होते हैं। जैसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर बड़े मील होते हैं। जबकि बाकि मील में स्नैक्स शामिल होता है। इन तीन मील में केवल हेल्दी फूड ही शामिल किया जा सकता है। ये नियम सख्ती के साथ पालन करना होता है। यानी दिन में छह मील का मतलब है कि आप खाते पीते हुए अपना वेट कम कर सकते हैं।

ब्रो डायट में क्या खाया जा सकता है?
ब्रो डायट में सभी सेहतमंद चीजें शामिल होती हैं जैसे चिकन, चावल, ओट्स, सब्जियां, अंडे आदि, लेकिन इसमें वसा, चीनी और एल्कोहॉल से दूरी बनानी होती है।

ब्रो डाइट के फायदे

  • ब्रो डाइट बहुत आसान और सरल होती है लेकिन इसमें कैलोरी की ध्यान रखना चाहिए।
  • छह बार छोटी मात्रा में खाने के कारण भूख नहीं लगती और पेट कंट्रोल रहती है। इससे वेट कम होता है।
  • इस डाइट स न केवल वेट मैनेज रहेगा बल्कि कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
  • ब्रो डाइट प्लान फॉलो करने का डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है।
  • ब्रो डाइट के लिए आप सही प्लान तैयार करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट से हेल्प ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।