लाइव टीवी

Karwa Chauth Vrat Tips: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, ये 6 ट‍िप्‍स बहुत काम आएंगे

Updated Oct 30, 2020 | 21:58 IST

First time Karwa Chauth Vrat Tips : करवा चौथ व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आप ये व्रत पहली बार रख रही हैं तो ये ट‍िप्‍स आपकी मदद करेंगे।

Loading ...
First time Karwa Chauth Vrat Tips in hindi
मुख्य बातें
  • करवा चौथ का त्‍योहार 4 नवंबर 2020 को मनाया जा रहा है
  • करवा चौथ के दिन महिलाएं परंपरा के अनुसार व्रत रखती हैं
  • अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं तो कुछ खास ट‍िप्‍स जान लें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का त्यौहार शादी शुदा औरतों के लिए बहुत मायने रखता है। इस त्यौहार को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे प्रांतों में ज्यादा मनाया जाता है। हालांकि, अब इसका प्रचलन पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी होने लगा है। नवरात्रि और दशहरा के बाद अब करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी और भाई दूज त्योहार मुख्य हैं। करवा चौथ के त्योहार से यह देखा जा सकता है कि भारतीय महिलाओं के अंदर अपने पति के लिए कितनी इज्जत, सम्मान और त्याग की भावना होती है।  

अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत पहली बार रख रही हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं जिन्हें अपनाकर आप पूरे दिन बिना थके इस व्रत को रख सकती हैं। (Karwa Chauth Vrat Tips for newly weds)

  1. सरगी में हो फल : अपने सरगी में केला, पपीता, अनार, जामुन और सेब जैसे फल रखें। फलों के अंदर फाइबर होता है जो आपको एनर्जी देता है। 
  2. ऑयली और फ्राइड फूड से करें परहेज : इस‌ दिन ऑयली और फ्राइड फूड ना खाएं। ऑयली और फ्राइड खाना हैवी होता है, अगर आपने सुबह पराठा या पकोड़ा खाया है तो आपको उपवास के दौरान चक्कर भी आ सकता है। आप अपने सरगी में मल्टीग्रेन चपाती और सब्जी या पनीर खा सकती हैं। सरगी की थाली में हेल्दी और लाइट खाना होना चाहिए। 
  3. चाय और कॉफी का ना करें सेवन : अगर आप इस दिन व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं तो सुबह सरगी के समय चाय या कॉफी ना पिएं। ‌चाय या कॉफी इंसान को डिहाइड्रेट करता है। अगर आप डिहाइड्रेट हो जाएंगी तो आपको पानी पीने का मन करेगा और इस दिन औरतें निर्जला व्रत रखती हैं। आप फ्रेश जूस, दूध या छाछ पी सकती हैं। आप अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी या आंवला जूस से भी कर सकती हैं। इनके एंटीऑक्सीडेंट आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखेंगे। 
  4. मीठी चीज ना खाएं : इंस्टेंट मिठाई या कोई मीठी चीज खाने से परहेज करें और खजूर, अंजीर या एप्रीकॉट खाएं। ज्यादा मीठा खाने से ये आपको डिहाइड्रेट कर देगा और आपको हंगर पैंग्स महसूस होने लगेगा। 
  5. ड्राई फ्रूट का लें सहारा : इस दिन आप वॉलनट, बादाम और पिस्ताचियोज का सेवन करें। नट्स के अंदर प्रोटीन और एसेंशियल साथ होते हैं जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा। 
  6. सरगी खाने के बाद करें आराम : सुबह-सुबह अपनी सरगी खत्म करने के बाद थोड़ी देर तक आराम करें। इस दिन आप अपने आपको ज्यादा काम में व्यस्त ना रखें। अगर आप इस दिन प्राणायाम करेंगी तो यह आपको चक्कर जैसी परेशानियों से निजात दिलाएगा। योगा करने से आपका ब्रीद‍िंग पैटर्न भी कंट्रोल में रहेगा और आपके बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ेगा।

कैसे मनाया जाता है करवाचौथ (How Karwa Chauth is celebrated)
करवा चौथ के दिन शादी शुदा महिलाएं परंपरा के अनुसार व्रत रखती हैं और अपने पति के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन महीलाएं सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर अपने सास द्वारा बनाई गई सरगी खाती हैं। सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरा दिन उपवास और निर्जला व्रत रखती हैं। 

इस दिन महिलाएं सुंदर कपड़े पहनती हैं और हाथ में मेहंदी रचाती हैं। शाम के समय जब पूजा किया जाता है तब महिलाएं लोकगीत गाती हैं और कथाएं पढ़ती हैं। इस पूजा में कई महिलाएं शामिल हो सकती हैं, अक्सर जब कथा पढ़ना होता है तब महिलाएं एक जगह पर जुट जाती हैं और पूजा करने के साथ कथाएं पढ़ती हैं।  

रात में होता है चांद का इंतजार (Karwa Chauth Moon)
पूजा जब खत्म हो जाती है तब महिलाए चांद का इंतजार करती हैं। परंपरा के अनुसार, करवा चौथ के दिन उपवास तोड़ने के लिए, पत्नियां पूजा करने के बाद चांद की पूजा करती हैं और छलनी से चांद को निहारती हैं। फिर उसी छनली से अपने पति को देखती हैं। यह रीति रिवाज खत्म होने के बाद पति पानी पि‍लाकर अपनी पत्नी का व्रत खुलवाते हैं।