लाइव टीवी

5 चीजें जो सर्दियों में आपके इम्यून सिस्टम को बनाएंगी मजबूत, शरीर के लिए कवच की तरह करेंगी काम

Updated Nov 27, 2020 | 12:40 IST

सर्दियों के मौसम में हेल्दी और टेस्टी सीजनल फूड का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ यह सीजनल फूड कई बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं। यहां तक क‍ि कोरोना के अटैक से भी आपको बचा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
कोरोना से बचने के ल‍िए सर्द‍ियों में खाएं ये 5 चीजें
मुख्य बातें
  • सर्दियों के मौसम में सीजनल फूड इम्यूनिटी को बढ़ाने में करते हैं मदद
  • सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं सर्दियों के मौसम में है बहुत आम
  • सर्दियों के मौसम में इलाज से बेहतर है सुरक्षा

अक्टूबर का महीना आते ही ठंड का मौसम शुरू हो जाता है। नवंबर, दिसंबर तक सर्दी का मौसम अपना प्रचंड रूप दिखाने लगता है। उत्तरी इलाकों में बर्फ गिरने लगती है जिसका प्रभाव उसके आसपास के प्रदेशों में पड़ता है। यह मौसम कई मनपसंद चीजों को साथ लाता है जिसमें फ्रेश और हेल्दी सीजनल फूड मौजूद है। हालांकि सर्दियों के मौसम में अनचाही बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी भी साथ आ जाती हैं। 

कोरोना काल में और सर्दियों के मौसम में यह जरूरी है कि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान अच्छे से रखें। इसीलिए इस कठिन समय में अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना आवश्यक है। हमें कुदरत को शुक्रिया अदा करना चाहिए कि समस्या के साथ यह हमें समाधान भी देती है।

इस लेख को पढ़िए और जानिए कि कौन से पांच सीजनल फूड सर्दियों के मौसम में आपके शरीर के लिए कवच की तरह काम करेंगे। 

5 Immunity Booster Foods for winters

  1. मटर : सर्दियों के मौसम में बाजारों में हर जगह मटर उपलब्ध रहते हैं, टेस्टी होने के साथ मटर बहुत हेल्दी भी होते हैं। मटर के अंदर कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। पॉलीफेनॉल, फाइबर और प्रोटीन होने के चलते यह हमारे पेट को भरा रखते हैं जिससे हमें हंगर पैंग्स महसूस नहीं होते हैं।  
  2. हरी पत्तेदार सब्जियां : मेथी, बथुआ, सरसों जैसी कई हेल्दी सीजनल पत्तेदार सब्जियां बाजारों में मिलती हैं। यह हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती हैं। इनको विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट का खान माना जाता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में कारगर हैं। 
  3. संतरे : सर्दियों के मौसम में छत पर धूप सेकते हुए संतरे खाने का आनंद ही कुछ और है। संतरे के अंदर विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए गुणकारी है। 
  4. आंवला : आंवला बहुत न्यूट्रिशियस होता है। आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि संतरे के मुकाबले आंवले के अंदर 5 गुना ज्यादा विटामिन सी मौजूद रहता है। यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है साथ में हमारे बॉडी को डिटॉक्स करता है। 
  5. मूली : मूली के अंदर विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हमें सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से दूर रखता है। मूली के अंदर फाइबर भी मौजूद होता है, इसे आप सलाद में काट कर खा सकते हैं। 

 अपनी कम्युनिटी को दृढ़ बनाने के साथ सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से दूर रहने के लिए यह पांच सीजनल फूड खाना जरूरी है।