लाइव टीवी

Side Effects of Eating Bread Daily: अगर आप भी रोज खाते हैं ब्रेड तो हो जाएं सावधान, वर्ना हो सकती है ये समस्या

Updated Feb 01, 2021 | 12:50 IST

ज्यादातर घरों में सुबह की शरुआत ब्रेड के नाश्ते के साथ होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि ब्रेड से सेहत से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं?

Loading ...
Side Effects of Having White Bread
मुख्य बातें
  • ब्रेड ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है।
  • ब्रेड में सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों को बढ़ाती है।
  • ब्रेड खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

अक्सर लोग सुबह शाम के नास्ते में ब्रेड खाना बेहद पसंद करते हैं। ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसे खाकर अधिकतर घरों में लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कोई ब्रेड खाकर स्कूल जाता है तो कोई ऑफिस। लेकिन आपको बता दें ब्रेड या फिर ब्रेड से बने डिश खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उससे कई गुना यह सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध होता है। ब्रेड में मौजूद पोटेशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसका लगातार सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी बड़ी बीमारियों की चपेट में ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा ब्रेड ज्यादा खाने से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव।

ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि

ज्यादा ब्रेड का सेवन करने से यह आपके ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही ब्रेड का अधिक सेवन शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, यह ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है।

पेट खराब होना 

नियमित तौर पर ब्रेड खाने से पेट खराब होने की आशंका बनी रहती है। आपको बता दें ब्रेड में अत्यधिक मात्रा में ग्लूटेन यानी की लिसलिसा पदार्थ पाया जाता है, जो पेट संबंधी रोगों को दावत देता है। इससे पेट दर्द, दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

हार्ट से संबंधी बीमारियों का खतरा

आपको बता दें नियमित तौर पर ब्रेड का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेड में हाई लेवल का सोडियम होता है जो कि ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों को दावत देता है। हार्ट या बीपी की समस्या से ग्रस्त लोगों को भूलकर भी ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए।

तेजी से बढ़ाती है वजन

अगर आप ब्रेड का अधिक सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ना तय हैं। इसमें मौजूद नमक, चीनी और प्रीजरवेटिव्स वजन बढ़ाने वाले कारक हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके वजन में तेजी से वृद्धि होती है। इसलिए यदि आप वजन कम कर रहे हैं तो ब्रेड का बिल्कुल भी सेवन ना करें।


     
लिवर को कर सकती है डैमेज

ब्रेड मैदे से बनी होती है जिसके कारण शरीर को इसे पचाने में काफी समय लगता है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स लिवर को डैमेज करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

पोषण तत्वों का अभाव

भूख लगने पर ब्रेड खाने से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को इससे कोई पोषण नहीं मिलता। इसमें फाइबर या प्रोटीन की मात्रा शून्य होती है। यदि आप रोजाना ब्रेड का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही छोटे बच्चों द्वारा ब्रेड का अधिक सेवन उन्हें कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर सकता है। इसलिए आपको ब्रेड खाने से बचना चाहिए।