

- बरसात में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हाथों को रखें साफ
- आंखों को साफ पानी से धोते रहें, ताकि एलर्जी से बच सकें
- आंखों से पानी आना और जाले बनना है इंफेक्शन का कारण
बारिश के साथ कई बीमारियां बैठे बिठाए ही लग जाती हैं। इसमें सबसे आम चीज हैं आंखों का इंफेक्शन। पब्लिक प्लेस में यहां-वहां हाथ लगने, लोगों से हाथ मिलने या किसी के रुमाल, पेन या मोबाइल को शेयर करने से इंफेक्शन एक से दूसरे को आसानी से लग जाता है। हांथों से इंफेक्शन आंख तक पहुंचने में देरी नहीं लगती और आंखों में खुजली, गड़न, लालिमा आनी शुरू हो जाती है। इंफेक्शन या एलर्जी के ये प्रारंभिक लक्षण होते हें। अगर इसे समय रहते रोक लिया जाए तो इसे औ बढ़ने से रोका जा सकता है। हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें होती हैं जो आंखों की एलर्जी या इंफेकशन को खत्म कर देते हैं।
आंखें अचानक से लाल होने लगे या बिना लाल हुए इनसे लगातार पानी बहने लगे तो समझ लें कि आंखों में वायरस का अटैक हो चुका है। यही नहीं कई बार आंखों में पानी आने के साथ गड़न, खुजली या जाले बनने लगते हैं। ये समस्या शुरुआत में ही परेशान करने वाली होती हैं और अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह बढ़ते हुए कंजेक्टिवायटिस में बदल जाती है। समस्या बढ़ने से पहले ही अगर कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान दे दिया जाए तो आंखों की तखलीफ कम की जा सकती है।
आंखों के इंफेक्शन या एलर्जी को दूर करने के लिए आजमाएं ये नुस्खे
- यदि आंखों में समस्या नजर आए तो सबसे पहले आंखों को साफ पानी से खूब धोएं। मुंह में पानी भर कर आंखों को बड़ा कर आंखों को धोंए।
- यदि आंखों में खुजली या पानी बह रहा हो तो आंखों को एक गिलास पानी में तीन बूंद नींबू डाल लें और इस पानी से आंखों को धोएं।
- एक मग में फिटकरी को एक मिनट के लिए डुबो कर रख दें। अब इस पानी से आंखों को बीच-बीच में धोते रहें ताकि कोई इंफेक्शन हो तो वह खत्म हो जाए।
- गुलाब जल से अपनी आंखों को दिन में कम से कम दो बार धोएं। चाहें तो गुलाब जल को ड्रॉप के रूप में आंखों में डाल भी सकते हैं इससे आंखों से पानी आना बंद हो जाएगा।
- नमक और पानी उबाल लें। अब इसे ठंडा होने पर कॉटन से नमक मिश्रित पानी को अपनी आँखों को पोंछें। ऐसा करने से आपकी आँखों की समस्या दूर हो जाएगी।
याद रखें पब्लिक प्लेस से आते ही हाथ को धुलें, किसी का चश्मा, रुमाल, या पेन आदि शेयर करने में सावधानी बरतें। यदि किसी को एलर्जी है तो हाथ उससे हाथ मिलाने से बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।