लाइव टीवी

क्या दूध पीने से हड्डियां सच में होती हैं मजबूत? जानें क्या कहता है विज्ञान और दूर करें दूध से जुड़े यह 5 मिथक

Updated Feb 03, 2022 | 18:29 IST

5 Myths Around Milk You Need To Stop Believing: दूध को लेकर कई तरह की गलत बातें कही जाती हैं ऐसे में यहां बताए गए 5 फैक्ट्स आपकी सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Loading ...
दूध से जुड़ी अफवाहों पर लगाएं ताला, पढ़ें यह 5 फैक्ट्स (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • स्वस्थ आहार में शामिल है दूध।
  • दूध से जुड़ी इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें।
  • यहां आप दूध से जुड़ी सभी और सही जानकारियां ले सकते हैं।

Myths About Milk And Related Facts: दूध को हेल्दी आहार माना जाता है। बचपन से ही हमारे बड़े बुजुर्ग दूध के बारे में कई तरह की बातें बताते आए हैं। बच्चे के सही विकास के लिए भी लोग दूध पीने की सलाह देते हैं। हालांकि उनकी यह बात कुछ हद तक सही है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे पूरी तरह सही कहना जायज नहीं होगा। आज हम आपको दूध से रिलेटेड ऐसे 5 फैक्ट्स बताने वाले हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके दिमाग में दूध से जुड़े भ्रम दूर हो जाएंगे।

दूध से जुड़ी 5 गलत बातें

1. दूध एक संपूर्ण आहार है 

फैक्ट-  ऐसी धारणा है कि दूध को पीने से शरीर को सभी तरह का पोषक तत्व मिल जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपके लिए कौन सा दूध ज्यादा लाभकारी है, यह जानना बेहद जरूरी होता है। इसे जानने के बाद ही अपने आहार में दूध का चयन करना चाहिए।

Also Read: Almonds Benefits in Hindi: भिगोकर बादाम खाना सेहत के लिए गुणकारी, जानिए क्यों भिगोकर खाते हैं बादाम?

2. दूध पीने से बनता है कफ 

फैक्ट-  शोधकर्ताओं के अनुसार जब कोई व्यक्ति दूध पीता है, तो उसका लार दूध के साथ मिल जाता है। जिसके कारण वह चिपचिपा महसूस होने लगता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि दूध पीने से बलगम बढ़ गया है। जबकि इसकी कोई पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

3. लैक्टोज सेंसिटिव वाले लोगों को दूध अवश्य पीना चाहिए 

फैक्ट- लैक्टोज सेंसिटिव वाले लोगों को दूध अवश्य पीना चाहिए ऐसी अवधारणा सदियों से चली आ रही है। शोध के अनुसार लैक्टोज सेंसिटिव वाले रोगियों को दूध पीने से कोई खास असर नहीं पड़ता है। यदि वह चाहें तो दूध के समान पोषण वाले खाद्य पदार्थ जैसे- नेट, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके भी वह अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

Also Read: गेहूं के आटे से भी ज्‍यादा गुणकारी है ये आटा, एनर्जी से भरपूर और इम्यूनिटी के लिए बेस्ट

4. गाय का दूध ही हेल्दी दूध होता है

फैक्ट- गाय का दूध ही एकमात्र स्वस्थ आहार है यह कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा। दूध कई तरह के होते हैं- जैसे नारियल का दूध, सोया दूध। ऐसे दूध शाकाहारी लोगों के लिए काफी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

5. दूध पीने से हड्डियां होती हैं मजबूत 

फैक्ट- अधिकांश लोगों का मानना है कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हालांकि यह कहना पूरी तरह सही नहीं होगा। अगर आप चाहें तो विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ जैस- पालक, बीन्स, नट्स जैसी चीजों का सेवन करके भी शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो डेयरी वाली चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेखन सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के रूप में न लें। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।