लाइव टीवी

Tea Tips: अगर चाय के साथ खा रहे हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकती है समस्या

Updated Jul 27, 2022 | 06:13 IST

Tea Side Effects: चाय के शौकीन इस दुनिया में बहुत है। कुछ लोग चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की चीजें जरूर शामिल करते हैं। चाय के साथ कुछ स्नैक्स ऐड करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, क्योंकि खाली चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं, लेकिन चाय के साथ सभी तरह की चीजों का सेवन नहीं किया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
tea benefits
मुख्य बातें
  • चाय के शौकीन लोग हर खाने की चीज के साथ चाय पसंद करते हैं
  • खाली चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है
  • अगर आप चाय के साथ ड्राई फूड का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है

Food Combination With Tea: ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। सुबह की एक चाय आपको पूरे दिन फ्रेश रखती हैं। चाय के दीवाने आपको बहुत मिल जाएंगे। चाय के शौकीन लोग हर खाने की चीज के साथ चाय पसंद करते हैं। कुछ लोगों को गरमा गरम पकोड़े के साथ चाय पसंद आती हैं, तो कुछ लोग सुबह पराठे के साथ चाय पीते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि खाली चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है, इसलिए वे चाय के साथ कुछ न कुछ स्नैक्स जरूर ले लेते हैं। अगर आप भी चाय के साथ स्नैक्स खाने की आदत रखते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए, क्योंकि चाय के साथ सभी चीजों का सेवन करना कई बार नुकसानदायक हो सकता है और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, तो ऐसी कई चीजे हैं जिनका सेवन चाय के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Also Read- Saunf Benefits: पुरुषों के लिए फायदेमंद है सौंफ का दूध, शरीर की कमजोरी होगी दूर

चाय के साथ न खाएं ड्राई फ्रूट 
अगर आप चाय के साथ ड्राई फूड का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दूध के साथ आयरन युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए और ड्राई फूड्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए चाय के साथ कभी भी ड्राई फ्रूट नहीं खाना चाहिए।

चाय के साथ न लें बेसन सी बनी चीजें
बारिश के मौसम में चाय के साथ पकोड़े खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन यह पसंद आपको भारी पड़ सकती है। चाय के साथ कभी भी गलती से भी बेसन से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए, यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चाय और बेसन से बनी चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पेट की समस्या बढ़ जाती है।

Also Read- Banana In Monsoon: बरसात में केला खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें यहां

चाय के साथ ठंड़ी चीजों का सेवन न करें
इसके अलावा चाय के साथ कभी भी ठंडी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यही नहीं चाय पीने के कुछ समय बाद ही पानी व ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि अलग-अलग तासीर वाली चीजों का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए चाय पीने के बाद कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)