लाइव टीवी

Diet rules : तेज भूख लगने पर भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें , वरना सेहत पर आएगी बड़ी मुसीबत

Updated Mar 30, 2021 | 16:34 IST

खाली पेट कुछ चीजों को खाने से पेट संबंधी परेशीनियां हो सकती है। ऐसे में आपको तेज भूख लगने पर या खाली पेट इन चीजों को खाने से बचना चाहिए अन्यथा जाने अनजाने में आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

Loading ...
right diet rules
मुख्य बातें
  • सुबह का नाश्ता सभी के लिए होता है जरूरी।
  • पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो का खाली पेट सेवन पेट संबंधी परेशानियों को देता है दावत।
  • खाली पेट सलाद खाने से पेट में गैस, ऐंठन और हार्टबर्न की स्थिति पैदा हो सकती है।


यदि आपने सुबह का नाश्ता छोड़ दिया है और दोपहर के समय भूख की तड़प से परेशान हैं। तो इस स्थिति में आप कुछ भी पेट भर के खा लेते हैं। दरअसल जब भूख लगती है तो दिमाग नहीं चलता और उस समय पूरा ध्यान खाने पर होता है। इस स्थिति में भूख तो शांत हो जाती है लेकिन आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है। जिससे कई बार आप डायरिया, उल्टी दस्त की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। यह पाचनतंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे तेज भूख लगने पर खाली पेट इन चीजों का सेवन आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपकी यह आदत आपको एक दिन बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आइए जानते हैं।

1. एवोकाडो
 
पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के साथ रोग  प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है, शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करता है। लेकिन यदि आप तेज भूख लगने पर खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो यह आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है। आपको बता दें एवोकाडो में मौजूद मोनोसैचुरैटेड फैटी एसिड धीरे धीरे पचता है, इसे पचने में समय लगता है औऱ जब आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो यह आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है। जिससे उल्टी, दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए भूलकर भी इसका सेवन खाली पेट ना करें।

2. कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियां खाना प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन खाली पेट इन सब्जियों को खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह पाचनतंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं। तथा कच्ची रेशेदार सब्जियां खाने से कब्ज, पेट दर्द, सूजन, गैस की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए कुछ कच्ची सब्जियों के सेवन से आपको बचना चाहिए।

3. एनर्जी बार

एनर्जी बार आपको एनर्जी प्रदान करता है। इससे आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। लेकिन इसका खाली पेट सेवन आपके पाचनतंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकता है, जिससे गैस, पेट में सूजन और पेट दर्द की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए एनर्जी बार का सेवन भूलकर आप खाली पेट ना करें। इसका सेवन आप कुछ खाने के बाद कर सकते हैं।

4. सलाद

सलाद पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के साथ वजन कम करने में मददगार होता है। तथा फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आप काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें खाली पेट सलाद का सेवन फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। खाली पेट सलाद खाने से पेट में गैस, ऐंठन औफ हार्टबर्न की स्थिति पैदा हो सकती है।

5. प्रोटीन शेक

आपको बता दें प्रोटीन शेक में अधिक मात्रा में मट्ठा पाया जाता है। जिसका खाली पेट सेवन ब्लोटिंग, ऐंठन और डायरिया जैसी स्थिति को पैदा करता है। इसलिए प्रोटीन शेक का सेवन आपको खाली पेट करने से बचना चाहिए। तेज भूख लगने पर भूख को शांत करने के लिए इसका सेवन ना करें।

6. रेड मीट

प्रोटीन से भरपूर रेड मीट हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है, ऐसे में खाली पेट इसका सेवन पाचनतंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। आपको बता दें प्रोटीन की उच्च मात्रा के कारण पाचनतंत्र को इसे पचाने में काफी समय लगता है। जिसके परिणामस्वरूप पेट में ऐंठन, उल्टी, दस्त की स्थिति पैदा हो जाती है।


7. चाय और कॉफी

चाय में थीन और कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों का सेवन खाली पेट और तेज भूख लगने पर करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आपको बता दें खाली पेट या तेज भूख लगने पर इसका सेवन करन से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की उत्पत्ति होती है। जिससे पाचनतंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। इसके लिए आप इसका सेवन ब्रेड या टोस्ट के साथ कर सकते हैं।

8. च्वीइंग गम
अक्सर लोग तेज भूख लगने पर या खाली पेट बाहर रहने पर च्वीइंग गम  खा लेते हैं। उनका मानना होता है कि लगातार च्वीइंग गम चबाने से भूख को शांत किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें च्वीइंग गम पेट में गैस्ट्रिक एसिड बनाता है। जिससे पेट में दर्द और मितली जैसी स्थिति हो सकती है।

9. केला या सेब

खाली पेट केला या सेब खाने से शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जिससे आपको अधिक थकान महसूस हो सकता है। आपको बता दें सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ता है। इसलिए खाली पेट सेब का सेवन भूलकर भी ना करें।