लाइव टीवी

Healthy Dinner: आयुर्वेद के अनुसार जानें कैसा होना चाहिए आपका डिनर, इन चीजों को जरूर करें परेहज

Updated Jul 22, 2022 | 18:43 IST

Healthy Dinner: रात के खाने को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, डिनर हमेशा काफी हल्का फुल्का होना चाहिए, क्योंकि इस वक्त पाचन क्रिया दिन की अपेक्षा धीमी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, डिनर में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Loading ...
Healthy Dinner
मुख्य बातें
  • मीठी चीजों का न करें सेवन
  • रात को दही का सेवन हो सकता है नुकसानदायक
  • गेहूं से बनी चीजों से भी रात को करना चाहिए परहेज

Healthy Dinner: स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट का लेना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही खाना खाते वक्त समय का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए और कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें रात के खाने में नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, रात के खाने को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें रात के खाने में शामिल नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी डिनर में नहीं खानी चाहिए, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

आयुर्वेद के अनुसार रात के खाने (डिनर) में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

गेहूं से बनी चीजें

रात के खाने में गेहूं के आटे से बनी चीजों को खाने से भी परहेज किया जाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, गेहूं से बनी चीजों को खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, गेंहू भारी होता है, जिसे पचाने में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में रात को गेहूं के आटे से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Also Read:Coffee For Health कॉफी पीने का रखते हैं शौक? जान लें इसके फायदे और नुकसान

दही

वैसे तो खाना दही के बिना अधूरा रहता है। दही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन रात के खाने में दही का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दही देर से पचने वाला खाना है और कुछ लोगों को खाने के बाद ही सोने की आदत होती है, ऐसे में रात को दही खाने से हानि हो सकती है। आयुर्वेद में बताया गया है कि रात के समय दही का सेवन करने से पित्त और कफ की समस्या हो सकती है। 

Also Read: Weight Loss Yoga लटकती पेट की चर्बी खूबसूरती में बन रही है दाग, तो करें हलासन, तेजी से कम होगा बेली फैट

मीठे फूड्स

डिनर में मीठी चीजें भी खाने से बचना चाहिए। दरअसल, मीठी चीजों को पचाने में भी काफी टाइम और एनर्जी लगती है। ऐसे में रात में मीठे पदार्थों को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही इससे कफ भी बढ़ सकता है। इसलिए रात को चॉकलेट और अन्य मीठी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।     

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)