लाइव टीवी

Navratri 2018 : गरबा करने का होगा ऐसा असर, वजन कम होने के साथ पतली हो जाएगी कमर

Updated Oct 12, 2018 | 13:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Navratri 2018, Health benefits of Garba Dance : नवरात्र के दौरान अगर आप गरबा करते हैं तो जान लें क‍ि शौक पूरा करने के साथ आप कई बीमार‍ियों से खुद को बचा रहे हैं। इनमें से एक मोटापा भी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
Health benefits of Garba Dance

Navratri 2018, Health benefits of Garba Dance : नवरात्र के दौरान गरबा खेलने का अलग ही चाव होता है लेकिन ये चाव आपके लिए कई फायदे दे सकता है। गरबा करने की मस्ती को एंजॉय करते हुए भी आप कई और फायदे पा सकते हैं। दरअसल, डांस फॉर्म के अलावा गरबा एक फुल बॉडी एक्सरसाइज भी है। इसे करने से केवल वेट लॉस ही नहीं होता बल्कि ये कई बीमारियों को भी ठीक करने में काम आता है। 

फ‍िटनेस वर्ल्‍ड में गरबा को एरोबिक्स की तरह ही माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अच्छी एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए इसके फायदे पाने के लिए आपका खानपान भी अच्छा होना चाहिए। इसके लिए ऐसी चीजें खाएं जिनमें पानी की मात्रा अच्‍छी हो और दूसरा आपको एनर्जी मिलती रहे। 

ये हैं गरबा के फायदे / Garba Dance Benefits

  1. पतली कमर के लिए : अगर आपकी कमर का घेरा ज्यादा है तो आपके लिए गरबा सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगी। इसे करने से कई मूव ऐसे होते हैं जो आपकी कमर की चर्बी को हटाने का काम करते हैं।
  2. तनाव होगा दूर : ये फुल बॉडी एक्सरसाइज है। गरबा के संगीत और उस पर थिरकने से दिमाग में अच्छे हॉर्मोन्स न‍िकलते हैं। इससे स्ट्रेस लेवल घटता है। सामूहिक रूप से गरबा करने से एक अलग खुशी होती है जो दिमाग के तनाव को कम करती है। 
  3. वेट लॉस के लिए : 20 मिनट गरबा करके करीब 250 से 300 कैलोरी बर्न हो जाती हैं। इससे वेट लॉस होना आसान हो जाता है। अगर इसे करीब 40 मिनट तक किया जाए तो करीब 500 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है। 
  4. शरीर को लचीला बनाना : गरबा में हाथ से लेकर पैर और कमर से लेकर सिर तक सब कुछ मूव करता है। बहुत ही आसान तरीके से होने के कारण शरीर में इससे लचीलापन आता है। जोड़ों में होने वाली अकड़न भी इससे कम होती है।
  5. यादाश्त बढ़ाने में : यूं गरबा हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोग यदि सही तरीके से गरबा नृत्य करें तो उन्हें डिमेंशिया या भूलने की बीमारी नहीं होती है। माना जाता है कि गरबा करने से मस्तिष्क में स्थित हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क को नियंत्रित करता है और यादाश्त को बेहतर बनाता है। 
  6. बढ़ता है आत्मविश्वास : गरबा नृत्य व्यक्ति के मन की शुद्धि भी करता है। गरबा नृत्य मांसपेशियों को टोन करता है, चेहरे पर निखार लाता है और मन को खुश रखने के साथ ही व्यक्ति के अंदर अधिक आत्मविश्वास भी पैदा करता है। यह एक ऐसा नृत्य है जो व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है और नकारात्मक विचारों से दूर रखता है।
  7. हार्ट के लिए भी फायदेमंद : गरबा नृत्य कार्डियो के रूप में कार्य करता है और यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कार्डियो एक्सरसाइज का एक रूप है जो फेफडे़ की क्रियाओं को बेहतर बनाता है जिसके कारण व्यक्ति को श्वसन से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। 

गरबा करें तो ये हो डाइट / Diet for Garba Dance 
गरबा करने के लिए भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है। इसे लिए जरूरी है कि ऐसी डाइट ली जाए जो विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही प्रोटीन रिच हो। ऐसे में कुछ चीजें गरबा से पहले आप जरूर लें।

  • केला, अनार, संतरा और खजूर ये तीन चीज जरूर खाएं।
  • ओट्स, अंडा या सोयाबिन से बनी चीजें अपनी डाइट में रखें।
  • दूध और इससे बने प्रोडक्ट को भी जरूर लें ताकि विटामिन डी की कमी न होने पाए। 
  • ओट्स खाएं! ये न केवल अपकी टमी को फुल करेगा बल्कि एनर्जी से भी ये भरपूर होता है।

वैसे गरबा करने में कोई नुकसान नहीं है लेकिन अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्‍या है तो इस रुटीन को शुरू करने से पहले बेहतर होगा क‍ि आप अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।