लाइव टीवी

Shatavari Benefits: कैंसर और दिल की बीमारी में खाएं शतावरी, एक नहीं अनेक हैं फायदे

Updated Dec 28, 2019 | 07:00 IST | Ritu

औषधीय जड़ी-बूटियों  (Ayurvedic medicine) में शतावरी यानी एस्परैगस (Asparagus)का जिक्र न हो, ये नहीं हो सकता। शतावरी सब्जी के रूप में इस्तेमाल होती है और इसके अनेकों स्वास्थ्य भरे फायदे (Health Benefits) हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Asparagus
मुख्य बातें
  • शतावरी जड़ी बूटी ही नहीं सब्जी भी है।
  • वेट लॉस और डायबिटीज में फायदेमंद है।
  • शतावरी कैंसररोध गुणों से भरी होती है।

प्राचीन काल से शतावरी को औषधिय के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। शतावरी भले ही एक जड़ी-बूटी हो लेकिन इसे सब्जी या सूप के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। समय के साथ शतावरी का प्रयोग कम होने लगा है, लेकिन जब आप इसके स्वास्थ्य भरे फायदे जानेंगे तो शायद ही इसे खाने से खुद को रोक पाएंगे। आम बीमारी ही नहीं कई असाध्य रोगों में शतावरी बहुत ही लाभदायक होती है। दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये ऐसी औषधिय है जो बीमारियों के खतरे को जड़ से खत्म करती है। तो आइए आज शतावरी के फायदों को जानें। 

औषधीय गुणों से भरी है शतावरी, जानें इसके बेशुमार फायदे

  1. सर्दी-जुकाम में असरदार : सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो आपको शतावरी  का रस पीना चाहिए। पुरानी से पुरानी खांसी को भी ये आसानी से दूर कर देती है। खांसी होने पर शतावरी के रस में मिश्री मिलाकर  चाटना चाहिए।
  2. कैंसररोधक होती है शतावरी: कैंसर रोगियों को शतावरी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। शतावरी में पाया जाने वाला सल्फोराफेन नामक तत्व कैंसररोधक होता है। इसलिए कैंसर से बचने के लिए इसका प्रयोग जरूर करें। 
  3. दिल की बीमारी में लाभदायक: शतावरी में मौजूद पोषक तत्व दिल की बीमारी में भी लाभदायक हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है इससे दिल भी सुकुन से काम करता है। 
  4. वेट कम करने में सहायक: फाइबर से भरी शतावरी वेट लॉस करने में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती और वेट आसानी से कम होने लगता है। इतना ही नहीं यदि शरीर में कही भी सूजन हो तो ये उसे भी कम करती है।
  5. डायबिटीज में फायदेंमद: शतावरी में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का भी गुण होता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने के बाद भूख भी नियंत्रित रहती है और ब्लड शुगर समान्य बना रहता है।
  6. इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर: शतावरी में विटामिन ए होता है और ये शरीर को निरोग रखने के साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। 
  7. हड्डियां होती हैं मजबूत: शतावरी में कैल्शियम बहुत होता है और ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा कम करती है।

शतावरी पौरुष शक्ति बढ़ाने वाली और किडनी रोगों में भी लाभदायक है। इसे गर्भावस्था में भी खाना चाहिए।