लाइव टीवी

Blueberries: याद्दाश्त बढ़ाने के साथ आंखों के लिए भी असरदार है ब्लूबेरी का सेवन, होते हैं ये बेहतरीन फायदे

Updated Jun 17, 2020 | 13:50 IST

Benefits of Blueberry: ब्लूबेरी एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। आइए जानते है ब्लूबेरी के इन फायदों के बारे में...

Loading ...
डायट में शामिल करें ब्लूबेरी, शरीर को होंगे ये फायदे
मुख्य बातें
  • ब्लूबेरी कई बीमारियों से बचाव और उनकी रोकथाम में सहायक है।
  • इसे खाने से सेहत अच्छी रहती है और त्वचा पर निखार आ जाता है।
  • ब्लूबेरी को डायट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऐसे कई फल हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के बहुत जरूरी है। इन्हीं फलों में से एक है ब्लूबेरी। बता दें कि ब्लूबेरी खाने से न सिर्फ याद्दाश्त तेज होती है बल्कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी कम होता है। इसके साथ ही यह दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की आशंका को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कई बीमारियों से बचाव और उनकी रोकथाम में सहायक है। शोध के मुताबिक ब्लूबेरी खाने से सेहत अच्छी रहती है और चेहरे पर निखार भी बना रहता है। आइए जानते हैं कि ब्लूबेरी का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं।

वजन होता है कम- ब्लूबेरी वजन कम करने में सहायक होता है। बता दें कि इसमें एन्थोसायनिन नामक योगिक पाए जाते हैं जो वजन को कम करने और नियंत्रित करने में मदद करता हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डायट में ब्लूबेरी को शामिल करें। खासकर यह एब्डोमिनल यानी पेट का फैट कम करने में मदद करता है।

कैंसर के खतरे को करता है कम- ब्लूबेरी में एन्थोसाईनिन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार है। कैंसर पीड़ित मरीजों को ब्लूबेरी अधिक मात्रा में खाना चाहिए।

याद्दाश्त बनाए तेज- ब्लूबेरी में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइटो न्यूट्रीएंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके अलावा यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को स्वस्थ्य बनाए रखने में भी मदद करता है। 

दिल को रखे स्वस्थ- ब्लूबेरी में एथेरोस्क्लेरोसिस हार्टअटैक और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, विटामिन बी 6 और विटामीन सी, फाइबर एन्थोसाईनिन जो कोलेस्ट्रोल, ग्लूकोज और लिपिड के स्तर को सुधार करने में सक्षम होते हैं। अगर यह तीनों बेहतर होंगे तो हृदय रोग की समस्या नहीं होगी। 

आंखों के लिए है फायदेमंद- समय के साथ ज्यादातर लोगों को चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अपने आंखों को स्वस्थ्य बनाने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करें। इसके सेवन से आंखों की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जी हां इसमें मौजूद एंथोसायनिन आंखों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है और उन्हें स्वस्थ्य रखता है।

पाचन क्रिया रहेगी ठीक- पाचन क्रिया ठीक नहीं होने की वजह से कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में ब्लूबेरी का जूस पाचन से जुड़ी कई परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही यह पाचन क्षमता को भी सुधारता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है। जिससे कब्ज, दस्त, पेट में दर्द जैसी समस्या नहीं होती है और पेट स्वस्थ्य रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक- कमजोर इम्यूनिटी की वजह से आप किसी भी बीमारी या फिर संक्रमण की चपेट में आ जाएगे। ऐसे में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करता है और कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)