लाइव टीवी

ओम (ॐ) का जाप करने वाले कभी नहीं पड़ते बीमार, इसके उच्चारण से होते हैं ये 12 बेहतरीन फायदे

Updated Feb 12, 2019 | 14:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ईश्वर को प्रसन्न करने के साथ अगर आपकी हेल्थ भी चंगी रहे तो क्या बात होगी। ओम (ॐ) ऐसा ही मंत्र है जो आपके दोनों ही काम को बखूबी निभाता है। जानिए कैसे और क्या फायदा है इस जाप का।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
om

Health Benefits of Om Chanting: ओम (ॐ) को हमारे हिन्दू धर्म में महामंत्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि संपूर्ण सृष्टि का वास इस जाप में है और यही कारण है कि इसे रोज जपना ईश्वर को प्रसन्न करने का  सीधा और सरल तरीका है, लेकिन आपको पता है कि ये मंत्र केवल ईश्वर ही नहीं आपके हेल्थ के लिए भी बहुत मायने रखता है। इस मंत्र के जाप से मेंटल और फिज़िकल हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।

ओम (ॐ) का उच्चारण करने के लिए किसी भी पोजिशन में बैठ सकते हैं। अपनी आंखें बंद करके गहरी सांस लें और फिर ओम (ॐ) का उच्चारण करें। ओम का जाप तब तक जारी रखें जब तक आपकी सांस न चढ़ने लगे। सांस चढने लगे तो धीरे-धीरे सांस छोड़ें और समान्य स्थिति में आ जाएं। ये प्रक्रिया कई बार दोहराएं। कोशिश करें कि इस दौरान पूरे शरीर में वाइब्रेशन महसूस हो। अगर ॐ का उच्चारण करते समय कान बंद कर लेंगे तो इससे और भी ज्यादा फायदा होगा। आइए जानते है इस जाप से क्या फायदे होंगे।

Also read: 7 दिनों तक पिएं भिंडी का पानी, दस दिनों में दूर होंगी ये 5 बीमारियां

  1. थाइरॉइड प्रॉब्लम – ॐ का उच्चारण करने से गले में वाइब्रेशन होता है। इससे थाइरॉइड प्रॉब्लम से बचाव होता है।
  2. एंग्जायटी – ॐ का उच्चारण करने से स्ट्रेस और घबराहट जैसी प्रॉब्लम दूर होती हैं।
  3. स्ट्रेस और टेंशन – ॐ के जाप से मानसिक शांति मिलती है। चिंता और टेंशन दूर होती है।
  4. ब्लड सर्कुलेशन – जाप करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड में ऑक्सीजन बढ़ता है।
  5. हेल्दी हार्ट – रोज इस जाप को करने से लंग्स, बीपी, और ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।
  6. डाइजेशन – ॐ का उच्चारण करने से पेट में वाइब्रेशन होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।
  7. एनर्जी – ॐ का उच्चारण करने से ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे एनर्जी बढ़ती है।
  8. थकान – ॐ का जाप करने से थकान दूर होती है। फ्रेशनेस महसूस होती है।
  9. अच्छी नींद – सोने से पहले ॐ का उच्चारण करने से नींद न आने की प्रॉब्लम दूर होती है।
  10. हेल्दी लंग्स – ॐ का उच्चारण लंग्स की कैपिसिटी बढ़ाता है। बॉडी को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।
  11. स्ट्रांग स्पाइन – जाप से स्पाइनल कार्ड में भी वाइब्रेशन होता है। इससे रीढ़ की हड्डी स्ट्रांग होती है।
  12. एक्टिव माइंड – ॐ का उच्चारण करने से ब्रेन में वाइब्रेशन होता है। इससे कॉन्सट्रेशन बढ़ता है। माइंड एक्टिव होता है।

ताे, जान लें भगवान का नाम लेने से केवल आपके कर्म ही नहीं सुधरते बल्‍क‍ि आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर होता है। तो आज से ही शुरू करें ॐ का जाप करना।

Disclaimer: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।