लाइव टीवी

Garlic: रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के हैं कई अचूक फायदे, आज से शुरू कर दें ये काम

Updated May 02, 2020 | 11:54 IST

Eating Garlic in empty stomach: लहसुन हर किसी के घर में होता है। रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदों को अगर आप जान लेंगे तो आप भी रोजाना ये काम करना शुरू कर देंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लहसुन के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे आपको हैरान कर देंग
  • खाली पेट लहसुन खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है
  • रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से श्वास संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है

आधुनिक जमाने की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में इंसानों को कब कौन सी बीमारी घेर लेती है इसका अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं होता। जब तक उन्हें अपनी बीमारियों के बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का ख्याल आप अगर शुरू से ही रखते चलें तो आपको इन सब चीजों की परेशानी नहीं आती है या फिर इनका खतरा कम हो जाता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कोई बहुत बड़ी चीज नहीं करनी है आपके घर में खासतौर पर आपके किचन में ही वे सारी चीजें मौजूद हैं जिसका आप नियमित तौर पर सेवन करना सीख लें तो आप हृष्ट पुष्ट स्वस्थ और तंदरुस्त रह सकते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही एक राज के बारे में बताने जा रहे हैं। लहसुन हर किसी के घर में होता है। रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदों को अगर आप जान लेंगे तो आप भी रोजाना ये काम करना शुरू कर देंगे। तो देर ना करते हुए आज हम आपको खाली पेट लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताएंगे-

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
शुगर फ्रेंडली डायट की बात की जाए तो लहसुन इसमें सबसे पहले आता है। इसमें एलीसिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। अगर आप कुटी हुई कच्ची लहसुन दिन में दो बार खाते हैं तो आपका शुगर लेवल तेजी से कम होता है।

तनाव से राहत दिलाता है
लहसुन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। लहसुन में प्राकृतिक तौर पर ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो मानसिक दशा को सही करते हैं। यह शरीर में केमिकल को भी बैलेंस करता है। आम तौर पर दिमाग में मौजूद केमिकल के बैलेंस नहीं होने के कारण व्यक्ति डिप्रेशन में जाता है। इस परेशानी से लड़ने में लहसुन बेहद मददगार साबित होता है।

कैंसर को रोकता है
लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी इन्फ्लामेट्री जैसे गुण पाए जाते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की कुछ कलियां खाने की आदत डालते हैं तो इससे आपको कैंसर से लड़ने की भी शक्ति मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है और यह बॉडी को डिटॉक्स भी करता है।   

संक्रमण से लड़ता है
रोज खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने में शक्ति मिलती है। लंबे समय तक बॉडी इम्यून रहता है जिसमें किसी तरह के कोई इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है।

हाइपरटेंसन कम करता है
खाली पेट लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षण को कम करने में मदद मिलती है। जिसे हाइपरटेंशन का खतरा होता है उसे डॉक्टर भी हर रोज सुबह के समय खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं।

वजन कम करता है
दो से तीन कली लहसुन क हर रोज सुबह खाली पेट खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो आज से ही आप ये आदत शुरू कर दें।

खून साफ करता है
लहसुन खाना हमारे खून के लिए भी फायदेमंद होता है। खास तौर पर हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने से बॉडी डिटॉक्स होता है और इससे खून भी साफ होता है।

पाचन क्रिया में सहायक
लहसुन में विटामिन, और कई तरह के मिनरल पाए जाते हैं जोलवर, ब्लैडर और किडनी के हेल्थ के लिए मददगार होते हैं। पेट में बनने वाले अम्ल को खत्म करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

फेफड़े के लिए सहायक
अस्थमा, काली खांसी, टीबी और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लिए लहसुन एक रामबाण की तरह काम करता है। फेफड़े को साफ करके उसमें ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुनिश्चित करता है। श्वास संबंधी हर प्रकार की बीमारियों में लहसुन राहत देता है।

ब्लड प्रेशन रेगुलेट करता है
ये हमने उपर देख लिया है कि खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा और शुगर लेवल कम होता है। आपको बता दें कि खाली पेट लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियमित रहता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)