लाइव टीवी

Baby Health: बच्चे को खिलाएं चांदी के बर्तन में खाना, यादाश्त बढ़ेगी और दूर रहेंगी बीमारियां

Updated Jan 03, 2020 | 07:00 IST |

eating in silver plate benefits: शिशु के जन्म के छह महीने बाद यदि उसे चांदी के बर्तन में खाना और पानी का सेवन कराया जाए तो बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। 

Loading ...
Health Benefits Of Feeding Babies In Silver

हिंदू धर्म में चांदी को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। पहले के समय में लोग चांदी की थाली या केले के पत्ते पर भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद मानते थे। चांदी एक ऐसी धातु है जिसमें भोजन करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहता है। महिलाएं भी शरीर के कई विकारों को दूर करने के लिए चांदी के आभूषण पहनती हैं। पूजा में भी चांदी के बने कई पात्रों का इस्तेमाल किया जाता है।

वैसे तो चांदी के बर्तन में भोजन करना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन शिशु के जन्म के छह महीने बाद यदि उसे चांदी के बर्तन में खाना और पानी का सेवन कराया जाए तो बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है और बच्चा स्वस्थ एवं रोगों से मुक्त रहता है। चांदी के बर्तन में बच्चों को भोजन खिलाने से पेट दर्द, डायरिया सहित पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं बच्चों को चांदी के बर्तन में खाना खिलाने के क्या फायदे होते हैं।

बच्चों को चांदी के बर्तन में खिलाने के होते हैं ये फायदे

इंफेक्शन से बचाने में
चांदी को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। चांदी के बर्तन में बच्चों को खाना खिलाने से रोगाणुओं से सुरक्षा मिलती है और शरीर में संक्रमण नहीं होता है।

शरीर ठंडा रहता है
चांदी एक ठंडी धातु हैं। चांदी के बर्तन में बच्चे को खाना खिलाने से बच्चे के शरीर को ठंडक मिलती है जिससे बच्चा शांत रहता है और उसके शरीर में बेचैनी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में बच्चों को चांदी के गिलास में दूध पिलाना या चांदी की थाली में खाना खिलाना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ती है
बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिसके कारण बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। चांदी के बर्तन में बच्चे को खाना खिलाने से इस धातु के कुछ अंश खाने में मिल जाते हैं जिससे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बच्चा स्वस्थ रहता है।

सर्दी जुकाम नहीं होता
बच्चों में पित्त दोष के कारण उन्हें सर्दी जुकाम सबसे ज्यादा होता है। चांदी के गिलास में बच्चे को पानी पिलाने से यह समस्या दूर हो जाती है।

याददाश्‍त बढ़ती है
चांदी के बर्तन में बच्चे को खाना खिलाने से बच्चा बीमार नहीं पड़ता है और स्वस्थ रहता है। चांदी में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो खाने में मिल जाते हैं और बच्चे की यादाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए बच्चे को चांदी के बर्तन में खाना खिलाना फायदेमंद होता है।

अगर आप भी अपने बच्चे का बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास चाहती हैं तो आपको उसे चांदी की थाली में खाना खिलाना चाहिए। यह धातु बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हर मायने में फायदेमंद है।