लाइव टीवी

Garlic and Honey: बदलते मौसम की दवा है कच्‍चा लहसुन और शहद, खाते ही छू मंतर हो जाएंगी ये बीमारियां

Updated Oct 21, 2019 | 10:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मौसम तेजी से बदलने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए खानपान में बदलाव किया जाए। शहद (Honey) और लहसुन (Garlic) बदलते मौसम में दवा की तरह काम करते हैं।

Loading ...
Health Benefits of Garlic and Honey
मुख्य बातें
  • सर्दी-जुकाम और गले के दर्द से राहत देता है लहसुन और शहद
  • कोलेस्ट्रॉल रोगियों को भी इसे रोज एक चम्मच खाना चाहिए
  • गर्भवती और डायबिटीज रोगी डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाएं

ठंड ने आहट दे दी है। यही वो बदलता मौसम है जो अच्छा तो बहुत लगता है, लेकिन बीमारियों की वजह भी बनता है। बदलते मौसम के कारण सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन या फीवर आने की समस्या होती है। थोड़ी सी लापरवाही और खानपान में बदलाव नहीं होने से बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। बदलते मौसम में शरीर को मौसम के अनुसार ढालने के लिए खानपान में बदलाव के साथ कुछ चीजों को खाना जरूरी हो जाता है।

ऐसा करने से शरीर का इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है और शरीर भी बीमारियों से लड़ने को तैयार हो जाता है। सदियों से बदलते मौसम यानी ठंड के लिए शहद और लहसुन का प्रयोग किया जाता रहा है। ये दो चीजें ऐसी हैं जिनके अपने औषधिय गुण भी बहुत हैं और जब एक साथ इनका सेवन किया जाता है तो ये शरीर पर जबरदस्त तरीके से काम करते हैं। तो आइए जानें कि लहसुन और शहद का सेवन किन बीमारियों से बचाने में कारगर है।

लहसुन और शहद को मिलाकर खाने के फायदे जानें

1. साइनस और सर्दी जुकाम
गर्मी से ठंड का आना न केवल सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ता है, बल्कि जिन्हें साइनस की समस्या हो उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी आ जाती है। ऐसे में इन लोगों को रोज लहसुन को कुचलकर एक चम्मच शहद के साथ रोज सुबह लेना शुरू कर देना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ेगी और कफ और साइनस की समस्या भी दूर होगी और सर्दी-जुकाम भी नहीं होगा।

गले का इंफेक्शन या टांसिलाइटिस
गले मं इंफेक्शन या टांसिलाइटिस बहुत ही आम समस्या हैं लेकिन इसका कष्ट बहुत होता है। मौसम में ठंड की शुरुआत होते ही ये समस्या परेशान करने लगती है । ऐसे में शहद और लहसुन रोज खाना शुरू कर दें। इससे गले से जुड़ी हर समस्याएं जैसे गले में सूजन, गले में खराश, टांसिल का बढ़ना या खराश आदि सब दूर हो जाएंगे।

मजबूत होगा इम्यून सिस्टम
लहसुन और शहद इम्युन को मजबूत करने में सबसे कारगर होता है। लहसुन शरीर में बीमारियों के लगने की मुख्य वजह है हमारे शरीर के इम्यून तंत्र का गड़बड़ रहना या कमजोर रहना। इम्यून सिस्टम को यदि आप मजबूत बनाए रखना चाहते हो तो आप नियमित लहसुन और शहद से बने मिश्रण का सेवन करें।

फंगल इंफेक्शन
शरीर में जब फंगल इंफेक्शन हो जाता है तब सारे शरीर में संक्रमित हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। ऐसे में शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है।

शरीर की गंदगी
लहसुन और शहद का मिश्रण शरीर की गंदगी को डीटॉक्स कर देता है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य कंपाउंड होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन B1, B6, C होने के साथ ही इसमें मैगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम भी होते हैं, जबकि शहद में ग्लूकोज के साथ विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल होते हैं और जीवाणु-रोधी होता है। ऐसे में दोनों को साथ खाने से इम्युन पर सबसे तेजी से असर होता है। इम्युन की मजबूती के चलते आम बीमारियां ही नहीं इम्युनिटी डिजीज भी नहीं होने पाती।

डायरिया में भी लाभप्रद
शिशु को दस्त हो रहा हो तो आप लहसुन और शहद उसे चटाते रहें। इससे डायरिया की समस्या भी ठीक हो सकती है। साथ ही पेट की समस्या और पेट में होने वाले संक्रामण के जोखिम से भी बचाता है।

दिल के रोगी भी खाएं
लहसुन और शहद खाने से दिल से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। लहसुन और शहद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है इससे धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉलल भी पिघलने लगता है। इसलिए जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वह भी इसे जरूर खाएं।

ध्यान रखें कि एक चम्मच से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें क्योंकि इसकी प्रकृति गर्म होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।