लाइव टीवी

Lahsun Ke Fayde: लहसुन की एक कली है बड़ी गुणकारी, जानिए लहसुन खाने के कितने है फायदे

Updated Sep 03, 2020 | 17:26 IST

Garlic Health Benefits: लहसुन को काफी गुणकारी माना गया है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे गिनाए गए है और यह हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के लिए काफी लाभयादक माना गया है।

Loading ...
लहसुन खाने के कई फायदे है और यह कई बीमारियों में लाभकारी है।
मुख्य बातें
  • लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं
  • लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी है
  • लहसुन का उपयोग खाली पेट ज्यादा फायदेमंद होता है

नई दिल्ली: लहसुन और प्याज किचन में प्रयोग होनेवाला एक खास चीज है। शायद ही कोई किचन होगा जहां लहसुन का प्रयोग नहीं होता होगा। आयुर्वेद ने लहसुन के कई फायदे गिनाए है। लहसुन को यूं तो हर प्रकार के भोजन में प्रयोग किया जाता है। जानकारों के मुताबिक लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेक रोगों का नाश कर सकती है। लहसुन अपने तीक्ष्ण गंध और गुणों की वजह से  कई बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार में प्रभावी है।

लहसुन एक नेचुरल एंटी-बायोटिक

यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। ये एक नेचुरल एंटी-बायोटिक है। ये कई तरह के संक्रमण को दूर करने में कागर होता है साथ ही इसमें हीलिंग का भी गुण होता है।लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। लहसुन इम्‍यूनिटी बूस्‍टर, एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-फंगल गुण से भरा होती हैं। 

भुना हुआ लहसुन बेहद फायदेमंद

लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। पुरुषों के लिए भुना हुआ लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने सिर्फ सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है साथ ही मेल हार्मोन में भी इजाफा होता है। हृदय को मजबूत रखने के लिए भी लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है।

लहसुन में होता है फाइबर

लहसुन में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। हर रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्चा लहसुन चबाएं और उसके बाद एक गिलास पानी पी लें। आपको कुछ दिन में फर्क साफ दिखने लगेगा। आप लहसुन को भुनकर भी खा सकते हैं। दरअसल आपको कुछ ही दिन में इसका फर्क महसूस होने लगेगा।  आइए लहसुन से होनेवाले फायदों पर डालते है एक नजर- 

  1. जानकारों के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है।
  2. जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।ये ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है।
  3. लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है। ये पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है। 
  4. लहसुन ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है इसलिए जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 
  5. दिल की सेहत के लिए भी लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  6.  लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।
  7. लहसुन बवासीर, कब्ज़ और कान दर्द के उपचार में भी सहायक है।
  8. लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है।
  9. यह लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।  
  10. पेट से संबंधित समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन प्रभावकारी होता है। 
  11. यह पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है तथा भूख भी बढ़ाता है।
  12. लहसुन आपके तनाव को भी कम करने में सहायक होता है।
  13.  लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है।यह ट्यूबरक्लोसिस (तपेदिक), अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।
  14. लहसुन वेट लॉस में भी कारगर होता है।
  15. लहसुन लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट कुछ तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, जिसमें पेट, कोलन, पैनक्रियाज और ब्रेस्‍ट कैंसर शामिल हैं। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्‍व, इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है, जिससे आप कैंसर से बचे रह सकते हैं। 
  16. वेट लॉस में मददगार लहसुन बहुत पौष्टिक होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। 
  17. ल‍हसुन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण ठंड और फ्लू वायरस से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद करता हैं।
  18. लहसुन की कलियाँ को पीस कर अगर मुहासों पर लगाये तो वो सूख जाते हैं। वहीँ एग्जिमा या दाद खाज़ पर भी ये भुत काम आता है।
  19. भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।

आयुर्वेद में के कई फायदे 

आयुर्वेद में लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। अगर लहसुन का सेवन भूनकर भी किया जाता है और खासतौर पर पुरुषों के लिए इस तरह लहसुन खाना बेहद फायदेमंद होता है। गौर हो कि लहसुन में सल्‍फर युक्‍त यौगिकों की मात्रा काफी होती है। इसमें पाएं जाने तत्‍वों में एक ऐलीसिन तत्व भी है जिसकी वजह से ही लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट खूब‍ियां होती हैं। लहसुन की गंध भले आपको पसंद ना आती हो लेकिन इसका सेवन आपको सेहतमंद रखने के साथ कई बीमारियों से भी दूर रखने में मददगार हो सकता है।