लाइव टीवी

Green Gram ke fayde: हरा चना को अपने डायट में जरूर करें शामिल, चौंकाने वाले हैं इसके फायदे

Updated May 19, 2020 | 14:13 IST

Benefits of Green Gram: हरा चना कई प्रकार के प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है।

Loading ...
हरे चने के फायदे
मुख्य बातें
  • हरा चना कई प्रकार के प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है
  • हरा चना में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है
  • हरा चना जिसे हरा मूंग भी कहा जाता है यह हार्ट के मरीजों के लिए लाभदायक होता है

हरा चना जिसे मूंग का दाना भी कहा जाता है यह ना सिर्फ स्वाद में काफी अच्छा लगता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। मूंग के दाने को किसी भी तरह से खाने से शरीर को इसका काफी लाभ मिलता है। इसे पुरातन काल से ही भारत में ट्रेडिशनल आयुर्वेदिक डायट में शामिल किया जाता रहा है। हरा चना कई प्रकार के प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है।

इसे भिगो कर भी खाया जाता है, इसके अलावा इसका प्रोटीन पाउडर भी बनाया जाता है। इसे कच्चा भी खाया जाता है, भिगो कर भी खाया जाता है और इसका पाउडर बनाकर भी खाया जाता है। इसका दाल भी बनता है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हरा चना जिसे हरा मूंग भी कहा जाता है यह हार्ट के मरीजों के लिए, कैंसर, डायबिटीज और मोटापे के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर कम करता है
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको नियमित तौर पर हरा चना अपने डायट में शामिल करना चाहिए। हरा चना आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को कम करता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
हरे चने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। ये शरीर में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। कोल्ड, फ्लू, इरिटेशन और रैशेज जैसी समस्या से लड़ने में शक्ति प्रदान करते हैं। इस तरह से शरीर का इम्यून पावर बढ़ता है। 

दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है
हरा चना के सेवन से बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे ब्लड वेसल्स डैमेज होने से बच जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट का गुण स्ट्रोक व हार्ट अटैक आने से रोकता है।

कैंसर के खतरे को कम करता है
हरा चना के नियमित तौर पर सेवन करने से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डीएनए डैमेज और सेल म्यूटेशन के खतरे को कम करता है। 

वेट लॉस में मददगार
मूंग के दाने में पाए जाने वाले फाइबर और प्रोटीन आपको हमेशा भूख लगने वाली आदत को कम करता है जिससे आपको हमेशा खाते रहने की आदत में कमी आती है। फलस्वरुप आपका वजन कम होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो अपने डायट में हरा चना जरूर शामिल करें।

PMS के लक्षणों को कम करता है
अगर पीरियड्स के पहले दर्द, मू़ड स्विंग और इरिटेशन की समस्या से परेशान हैं तो आपको हरा चना खाने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी और मैग्नीशियम शरीर में होने वाला थकान, मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है।

पाचन शक्ति को बढ़ाता है
हरा चना पाचन शक्ति को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। यह आपके बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है फिर फाइबर की मदद से आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करता है। कब्ज के मरीजों के लिए भी हरा चना रामबाण की तरह है।