लाइव टीवी

Gulkand Ke Fayde: गुलकंद खाने से ठीक हो सकती हैं कई घातक बीमारियां, यहां जानें इसके 5 बेहतरीन फायदे

Updated Apr 07, 2021 | 18:25 IST

गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद तमाम बीमारियों से राहत दिलाता है और गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों को दूर करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए गुलकंद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Loading ...
Gulkand ke fayde
मुख्य बातें
  • गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है गुलकंद, स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी है बेहतरीन।
  • गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखता है गुलकंद, पेट से जुड़ी समस्याओं को रखता है दूर।
  • गर्मियों की तमाम परेशानियों से राहत दिलाता है गुलकंद, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए है फायदेमंद।

Health benefits of gulkand in hindi: जब भी आप गर्मी से परेशान हो गए होंगे आपके घर के बड़ों ने आपको गुलकंद खाने की हिदायत जरूर दी होगी। दादी और नानी के हाथ से बने गुलकंद का तो क्या कहना, वह ना ही सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। गर्मियों के मौसम में लोग गुलकंद खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

गुलकंद खाने के लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी का मौसम माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडा तो रखता ही है साथ में इंसान को कई शारीरिक बीमारियों से भी दूर रखता है। इसे गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। यहां जानें, गुलकंद खाने के बेहतरीन फायदे-

पेट के ल‍िए गुलकंद का फायदा

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पेट खराब होने की शिकायत रहती है। ऐसे में, गुलकंद का रोजाना सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे ना ही सिर्फ पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है बल्कि यह हमारी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

मुंह के छालों से दिलाता है राहत

गर्मी के मौसम में मुंह में छाले की परेशानी आम है, यह ज्यादातर पेट की गर्मी की वजह से होते हैं। गुलकंद का सेवन करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है तथा यह कई त्वचा संबंधित परेशानियों से छुटकारा दिलाता है।

पसीने के खिलाफ रामबाण उपाय

गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी पसीने की होती है जिससे हर एक इंसान निजात पाना चाहता है। यह पसीने की समस्या को दूर करता है तथा शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को भी निकालता है।

आंखों के लिए बेहतरीन औषधि

शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ गुलकंद आंखों को भी ठंडक पहुंचाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गुलकंद आंखों में जलन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के खिलाफ भी असरदार माना जाता है।

दिमाग को रखता है शांत

गुलकंद खाने का सीधा असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। जानकारों के मुताबिक, गुलकंद का सेवन करने से हमारे मस्तिष्क का स्वास्थ्य बना रहता है तथा यह दिमाग को शांत रखता है।