लाइव टीवी

Jamun Seeds ke Fayde: जामुन के दानों में हैं गुणों की खान, फायदे जानकर इसे फेंकना भूल जाएंगे आप

Updated Jun 19, 2020 | 14:44 IST

Jamun seeds ke fayde: जामुन की तरह इसके दाने भी गुणों से भरपूर हैं। जामुन के दाने डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक में रामबाण की तरह इलाज करता है।

Loading ...
जामुुन के बीज के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • जामुन की तरह इसके दाने भी हैं बेहद फायदेमंद
  • जामुन के दानों में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट के गुण
  • डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक में रामबाण की तरह इलाज करता है

जामुन गर्मियों के सीजन में होते हैं। जामुन के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं जिससे आप अबतक अनजान होंगे। जामुन तो केवल गर्मियों में मिलते हैं लेकिन आप इसका फायदा किसी भी मौसम में उठा सकते हैं। आपको बता दें कि जामुन केवल खाने में स्वादिष्ट ही नहीं लगता बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए एक दवाई की तरह है।

जामुन खाने के बाद हम जिन दानों को बेकार समझकर फेंक देते हैं वे हमारे लिए बेहद काम के हैं। गर्मियों में जामुन खाकर इसके दानों को हम स्टोर करके रख सकते हैं और किसी भी सीजन में इसका इस्तेमाल अपने स्वास्थ्य के लिए दवाई की तरह कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में-

जितना जामुन का गूदा शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतनी ही उसकी बीज भी फायदेमंद होती है। इसके बीज को पाउडर फॉर्म में इस्तेमाल करने का फायदा ज्यादा मिलता है। जानते हैं क्या हैं जामुन के बीज के फायदे और कैसे करते हैं इसका इस्तेमाल-

डायबिटीज मैनेज करने में सहायक

जामुन ब्लड शुगर को नियमित करने के लिए जाना जाता है। जामुन के दानों में जैंबोलीन और जैंबोसाइन नाम के दो तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करते हैं। यह इंसुलिन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। 

पेट को हेल्दी रखता है

पेट से जुड़ी कई बीमारियों में राहत देता है। इसमें हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट के अंदर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। जामुन के दाने मुंह के समस्या में भी राहत देता है। अल्सर के इलाज में भी ये सहायक होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

जामुन के दाने इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होते हैं। इसमें फिनॉलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो खतरनाक रसायन से होने वाले साइड इफेक्ट को दूर करता है और इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करता है।

वेट लॉस में मददगार

जामुन में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, यह पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करता है और वजन को भी घटाने में सहायक होता है। आप जामुन के दाने की स्मूदी बना सकते हैं। इसके दानों को पाउडर फॉर्म में करके आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर खाने में डाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है

जिनको हाई ब्लड प्रेशर या फिर हाइपरटेंशन की बीमारी है उनके लिए जामुन का दाना वरदान की तरह है। जामुन के दानों में या फिर इसके छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने का काम करता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)