लाइव टीवी

Makki Ki Roti ke Fayde: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जरूर खाएं मक्के की रोटी, मोटापे से भी मिल सकता है छुटकारा

Updated Jan 27, 2021 | 08:23 IST

Health benefits of Makke ki Roti: मक्के की रोटी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मक्का फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत होता है।

Loading ...
Makki Ki Roti
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए खाएं मक्के की रोटी                                                
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाएं मक्के की रोटी
  • मक्के की रोटी है आंखो के लिए बेहद लाभकारी                                                 

Health benefits of Makki ki Roti: बहुत पुराने समय से मक्का का मोटे अनाज के रुप में इस्तमाल किया जाता है। गेंहू की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना काफी आसान होता है और यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मक्के के आटे में फाइबर पाया जाता है जोकि हमारे वजन को बढ़ाने से रोकने में मदद करता है।

वहीं दूसरी तरफ इसमें कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है जिसके कारण इसे खाने से शरीर दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है। इसके अलावा भी मक्के की रोटी के ढ़ेर सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। तो आइये जानते हैं कि डाइट में मक्के की रोटी शामिल करने से हमें क्या-क्या फायदें मिलते हैं।

मोटापे से पाएं छुटकारा
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बना रहती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जोकि हमारे शरीर को एनर्जी देते हैं और इसके सेवन से पेट भी दिन भर भरा-भरा रहता है। इससे हम खाने से बच जाते हैं। यह मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

कब्ज से बचाए
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है, जिससे शरीर में कब्ज की समस्या पैदा नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर करे सामान्य
शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी मक्के की रोटी का सेवन किया जा सकता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करके सेल्स को बलॉक होने से रोकते हैं। इससे दिल की भी बीमारियां दूर रहती है।

हाइपरटेंशन से बचाए
प्रतिदिन मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या पैदा नहीं होती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है।