लाइव टीवी

Mango Seed Oil Benefits : जी हां, बड़े कमाल करता है आम की गुठली का तेल, देखें इसके 4 बड़े फायदे

Updated Dec 22, 2020 | 06:30 IST

रसीले और मीठे आम को भला कौन ना कहे, इस फल को देखकर बड़े-बड़ों का मन मचल जाता है। लेकिन आज हम आम की गुठलियों से बने तेल के फायदे बताने जा रहे हैं। मैंगो सीड ऑयल की खूब‍ियां जान आप भी दंग रह जाएंगे।

Loading ...
Health benefits of mango seed oil
मुख्य बातें
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए डॉक्टर्स देते हैं मैंगो सीड ऑयल इस्तेमाल करने की सलाह
  • ब्लड सर्कुलेशन के साथ मेटाबॉलिज्म रेट के लिए भी फायदेमंद
  • त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आम की गुठलियों से बना तेल

शायद ही कभी आपने आम की गुठलियों से बने तेल यानी मैंगो सीड ऑयल के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है यह हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थों में भी पाया जाता है? जी हां, आम की गुठलियों से बने तेल का इस्तेमाल कई प्रॉडक्ट्स में किया जाता है जैसे बेबी क्रीम, सन केयर बाम और मॉइश्‍चराइजिंग क्रीम। आम की गुठलियों से बना तेल हल्के पीले रंग का होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस ऑयल को मैंगो बटर या मैंगो कर्नेल फैट भी कहा जाता है। 

 आम की गुठलियों से बने तेल के कई फायदे हैं जैसे यह डायबिटीज पीड़ितों के लिए बहुत असरदार है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ ही यह वजन भी कम करता है और त्वचा में चमक लाता है। इस लेख को पढ़िए और आम की गुठलियों से बने तेल के फायदे जानिए। 

1. डायबिटीज पीड़ितों के लिए बहुत असरदार

आपने यह तो सुना होगा कि आम की पत्तियां मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ठीक उसी तरह मैंगो सीड ऑयल डायबिटीज पीड़ितों के शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसके साथ यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आम की गुठलियों से बना तेल विशेष तौर से ग्लूकोस के अवशोषण को कम करता है। 

2. हाई कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित 

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो आपको आम की गुठलियों से बना तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। मैंगो सीड ऑयल ब्लड के बहाव को बढ़ा देता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। डॉक्टर्स यह सलाह देते हैं कि हाई कोलेस्ट्रोल वालों को इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

3. वजन कम करने में करता है मदद

एक शोध में यह पता लगाया था कि आम की गुठलियों से बना तेल वजन कम करने में बहुत प्रभावशाली है। शोध के दौरान यह पता चला था कि आम की गुठलियों से बने तेल का सेवन करने से यह ब्लड सर्कुलेशन के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है।

4. त्वचा को बनाता है चमकदार 

आपने अपने जिंदगी में आम का फेसपैक जरुर इस्तेमाल किया होगा। आम का फेसपैफ बहुत लाभदायक माना जाता है, वैसे ही मैंगो सीड ऑयल हमारी त्वचा को चमकदार बनाता है। अगर आप मुहांसों से भी परेशान रहते हैं तो यह तेल आपके लिए सोने पर सुहागा की तरह काम करेगा। अपनी त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए इस तेल का निरंतर और नियमित तौर से इस्तेमाल करते रहिए।