लाइव टीवी

Hare pyaz ke fayde: ठंड में हरा प्याज खाने के ये हैं 8 बड़े फायदे, इन बीमारियों से मिलती है राहत

Updated Dec 27, 2019 | 07:00 IST | Ritu

हरा प्याज (Spring onion) न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये सेहत (Health) के लिए भी कई मायने में बहुत फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरा ये हरा प्याज शरीर को कई रोगों से बचाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Spring Onion
मुख्य बातें
  • हरा प्याज वेट कम करने में भी कारगर है
  • हरा प्याज सल्फर का सबसे अच्छा स्रोत होता है
  • हरे प्याज में क्रोमियम होता है और ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

हरा प्याज यानी स्प्रिंग अनियन जिस खाने में भी पड़ता है उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। हरा-भरा ये साग रफेज से भरा होता है और इसमें कई पोषक तत्व ऐसे हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करते हैं। स्प्रिंग अनियन को भूख बढ़ाने वाला माना गया है, लेकिन ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी कारगर होता है। ऐसे में ये वेट मैनेजमेंट भी बहुत फायदेमंद है। इसे कच्चा या पका कर किसी भी रूप में खाया जा सकता है। 

ठंड में इस प्याज को खाने के कई फायदे भी हैं। हरा प्याज सल्फर का उत्कृष्ट स्रोत है जो शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसमें एलिल सल्फाइड और फ्लेवोनोइड जैसे यौगिक होते हैं जो कैंसर रोधक होते हैं और उन एंजाइमों से लड़ते हैं जो कैंसर कोशिकाओं का उत्पादन करते हैं। तो आइए, हरे प्याज के कुछ बेहतरीन फायदों को जरूर जानें।

ठंड में हरा प्याज खाने के ये हैं 8 बड़े फायदे

1- कोलेस्ट्रॉल होता है बेहतर
सर्दियों में जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती हैं उनके लिए बहुत परेशानी होती है, लेकिन आप हरा प्याज रोज खाते रहे तो आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है। हरे प्याज में एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं और यही कारण है कि ये पाचन क्षमता को बढ़ाता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है और ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

2-इम्युनिटी होगी मजबूत
हरा प्याज इम्युनिटी बढ़ाने वाला होता है। ठंड में इम्युनिटी कम होने लगती है। यही कारण है कि सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या बढ़ने लगती है, लेकिन यदि हरा प्याज रोज डाइट में शामिल किया जाए तो इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

3 - कैंसर से बचाने वाला
हरा प्याज सल्फर का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसमें एलिल सल्फाइड और फ्लेवोनोइड जैसे यौगिक होते हैं जो कैंसर को रोकते हैं और उन एंजाइमों से लड़ते हैं जो कैंसर कोशिकाओं का उत्पादन रोकते हैं।

4- हिस्टीरिया रोग में फायदेमंद
जिसे हिस्टीरिया की दिक्कत हो ऐसे लोगों को हरा प्याज खाने के अलावा इसे सूंघना भी चाहिए। यदि कोई रोगी बेहोश हो जाए तो उसे प्याज सूखना होश में ला देगा। एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी-हिस्टामाइन गुण से भरा ये हरा प्याज गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए भी लाभदायक रहता है।

5- ब्लड शुगर होगा मैनेज
हरा प्याज में मौजूद सल्फर यहाँ भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। सल्फर अधिक होने के कारण इंसुलिन का उत्पादन शरीर में बढ़ जाता है। इससे ब्लड शुगर के रोगियों को इसे जरूर खाना चाहिए।

6- पाचन क्षमता बढ़ाता है 
स्प्रिंग अनियन में फाइबर से भरा होता है। इसका साग या सलाद खाने से पेट साफ होता है और आंते भी स्वस्थ रखता है। इसे रात के खाने या दोपहर के खाने में खाना जहां आपके पेट को भरेगा वहीं कम से कम कैलोरी भी आपके शरीर को देगा। इससे वेट भी मैनेज रहता है।

7-आंखों के लिए होता है अच्छा
हरे प्याज में कैरोटीनॉयड होता है जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनता है। विटामिन ए से भरा हरा प्याज यदि गाजर या खीरे के साथ खाया जाए तो इसका फायदा और बढ़ जाता है।

8-ठंड और फ्लू को रोकता है
जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुणों से भरे होने के कारण हरा प्याज वायरल और फ्लू से लड़ने में भी कारगर है। साथ ही ये शरीर में बलगम बनने की प्रक्रिया को भी रोकता है।

खूबियों से भरा हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। इसलिए इसे खाना सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है।