लाइव टीवी

सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे हमेशा हेल्दी और फिट

Updated Apr 05, 2020 | 21:10 IST

Healthy Breakfast Tips: सुबह नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, ऐसा हम नहीं बल्कि डॉक्टरों का भी मानना है। कई लोग सुबह के नाश्ते में ऑयली चीजें खाना पसंद करते हैं, जो कि काफी गलत है।

Loading ...
healthy breakfast tips
मुख्य बातें
  • सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है।
  • ऐसे में नाश्ता हमेशा हेल्दी चीजों से बना होना चाहिए।
  • अगर आपके पास समय नहीं हैं तो इन हेल्दी फूड को ट्राई कर सकते हैं।

सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, क्योंकि इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही यह आपको बीमारियों से भी दूर रखता है। लेकिन कई ऐसे लोग हैं, जो हेल्दी नहीं बल्कि स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं। स्वाद के चक्कर में वह ऑयली और तले भुने चीजों को अधिक अहमियत देते हैं। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक आज की लाइफस्टाइल में लोग बाहर की चीजों पर अधिक निर्भर हैं। कई लोग हैं, जिनके पास खाना बनाने का वक्त नहीं है, ऐसे में बाहर की अनहेल्दी चीजों को खरीद कर खाते हैं।

वहीं लोग इस बात से अंनजान है, कि घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिसे आप तुंरत बनाकर खा सकते हैं और ये हेल्दी भी होते हैं। इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी, इसके अलावा आप बीमारी से भी दूर रहेंगे। कई ऐसे लोग हैं, जो ऑफिस या बाकी दूसरे काम की वजह से सुबह का नाश्ता करना भूले जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, इससे आप आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही कुछ समय बाद आपको कमजोरी महसूस होने लगेगी।

आइए जानते हैं नाश्ते में क्या खाएं
अंडा- सुबह के नाश्ते में अंडा शामिल करना बेहद फायदेमंद है। अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज एक अंडा खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, अगर आप चाहे तो ब्रेड आमलेट भी बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको स्वाद भी मिल जाएगा। 

प्रोटीन सलाद- अंकुरित चना,अंकुरित मूंग दाल और पनीर मिलाकर सलाद बना सकते हैं। इसमें आप टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, नींबू और स्वाद अनुसार के काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह काफी प्रोटीन युक्त हैं, और इससे आपके पेट भी भरा रहेगा। वहीं अंकुरित होने के लिए रात में भी चने और मूंग दाल को भिगो दें और इसे कपड़े में बांध दें। फिर अगले दिन आप इसका सलाद बना सकते हैं। 

फल- सुबह के नाश्ते में आप फल भी खा सकते हैं। फल में आप सेब और संतरा शामिल कर सकते हैं, इससे ऊर्जा के साथ-साथ इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। यही नहीं इससे आपके शरीर की मेटाबॉलिक बेहतर रहेगा और डायजेशन भी सही होगा। 

ओटस- सुबह नाश्ते में आप कुछ नहीं बना सकते हैं, तो घर पर ओटस जरूर रखें। ओट्स  में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम जैसे स्त्रोत पाए जाते हैं। जो आपके शरीर के फायदेमंद सबित हो सकता है। अगर आप चाहे तो ओटस में फल और मेवा भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद भी आएगा। ओटस बनाने में बेहद आसान और हेल्दी है।

पोहा और उपमा- अगर आपके पास समय है तो घर पर पोहा या उपमा बनाएं। इसमें आप चाहे को ढेर सारी सब्जियां डाल सकते हैं। यह बनाने में बेहद आसान है, और तुरंत बना सकते हैं। ढेर सारी सब्जियां बनाकर बनाने से यह हेल्दी नाश्ता भी है।