लाइव टीवी

High Blood Pressure को करना है कंट्रोल तो खानपान में जल्द करें ये बदलाव,आज से ही डायट में करें शामिल

Updated May 19, 2020 | 17:31 IST

High Blood Pressure Diet: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बुजुर्गों के साथ-साथ अब युवाओं में भी आम हो चुकी है। ब्लड प्रेशर की समस्या एक तरह से साइलेंट किलर माना जाता है, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
खानपान की इन चीजों से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर
मुख्य बातें
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने किए सबसे जरूरी है लाइफस्टाइल में बदलाव।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं।
  • इन चीजों को डाइट में शामिल कर मिलेंगे कई और फायदे।

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन का इलाज सही समय न किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए दवाएं ही नहीं बल्कि सही खानपान का होना भी बहुत जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं, इसलिए इसे कंट्रोल करने किए सबसे जरूरी है लाइफस्टाइल में बदलाव। इसके साथ ही डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर आप आसानी से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

कई लोग हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं। दवाईयों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म नहीं होती हैं। वहीं इन दवाईयों के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, लेकिन कुछ खानपान की चीजों को शामिल कर हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही इन चीजों को डाइट में शामिल कर कई और फायदे भी मिलेंगे।

डायट में इन चीजों को करें शामिल
लहसुन- लहसुन का सेवन कर आप आसानी से ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। लहसुन के जरिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण ही नहीं बल्कि इम्युनिटी के साथ-साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। कई लोग सुबह सुबह कच्चा लहसुन खाते हैं। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं तो इसे पका कर भी खा सकते हैं। 

काली मिर्च- ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आधा ग्लास पानी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पिएं। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो काली मिर्च का सेवन सब्जी में डालकर भी कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इससे पाचन सिस्टम मजबूत होता है। दांत के साथ आंखों की रोशनी के लिए काली मिर्च काफी फायदेमंद है। काली मिर्च में औषधीय गुण के लिए जाने जाते हैं ऐसे में सूजन होने पर आप इसे पीसकर उस स्थान पर लगा सकते हैं।

प्याज- सलाद के रूप में या फिर सब्जी में प्याज खाना लोगों को खूब पसंद है। लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसे डायट में इसे जरूर शामिल करें। बता दें कि इसमें क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तुरंत कम किया जा सकता है।

आवंला- आवंला बालों के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। आप पानी में आधा चम्मच आंवले का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसे शहद के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। आवंले का जूस गर्मियों में पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वहीं शहद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

केला- केला आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा, इसे आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं। केला पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत है, पोटैशियम युक्‍त आहार हाई ब्‍लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त करता है।