लाइव टीवी

Remedies for eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये घरेलू नुस्खें, चुटकी में उतर जाएगा चश्मा

Updated Jan 05, 2021 | 19:03 IST

Home Remedies for eyesight चश्मा लगाना किसी का शौक नहीं होता लेकिन आंखों के कमजोर होने के वजह से उन्हें हर समय अपने साथ चश्मा लेकर घूमना पड़ता है। इन घरेलू उपायों से उतरेगा चश्मा

Loading ...
Remedies for eyesight
मुख्य बातें
  • बच्चों से लेकर बूढ़े तक कई लोग आंखों की कमजोर रोशनी के वजह से हैं परेशान
  • घरेलू उपचार आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कर सकते हैं मदद
  • योगा करने से आंखों को मिलते हैं कई फायदे

नई दिल्ली. दुनिया की‌ एक बड़ी आबादी आंखों की कमजोर रोशनी की समस्या से जूझ रही है। यह समस्या उम्र के बढ़ने के साथ गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के वजह से भी हो सकती है।

कई लोगों के लिए उनका चश्मा एक बड़ी समस्या बन गया है लेकिन उसके बिना उनकी जिंदगी मुश्किल हो जाती है। अगर आप अपने आंखों से लगे चश्मे को हटाना चाहते हैं या अपनी कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी को वापस बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपकी सहायता करेंगे। 

बड़ी से बड़ी समस्याओं को घरेलू नुस्खे ठीक कर देते हैं, इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

सरसों के तेल से करें मालिश
अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो सोने से पहले अपने पैरों के तलवे की मालिश सरसों के तेल से कीजिए। यह उपाय करने के कुछ दिन बाद आपको फर्क महसूस होगा।

आप जल्द से जल्द अपनी आंखों पर लगे चश्मे को हटाना चाहते हैं तो हर सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलना शुरू कर दीजिए। इस उपाय के साथ अनुलोम-विलोम करना भी आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।

बादाम करेगा आंखों की समस्याओं को ठीक
अगर आपके आंखों से पानी गिरता है‌ या आपकी आंख आ गई है तो रात को 8 बादाम पानी में भिगोकर रख दीजिए फिर सुबह उठने के बाद बादाम को अच्छी तरह से पीस लीजिए और पानी में मिलाकर पीजिए। यह उपाय करने से आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।

हर सुबह अपनी आंखों को आंवले के पानी से धोइए। ऐसा करने से आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी और आपके आंखों की रोशनी तेज होगी। आंखों में गुलाबजल डालने से भी आंखें स्वस्थ रहती हैं। 

त्रिफला चूर्ण का उपाय
जानकार यह बताते हैं कि रात में त्रिफला चूर्ण को भिगोकर रखने से और उसे सुबह छानकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अपने आंखों के लेंस की एक्सरसाइज करने के लिए किसी चीज को पेंडुलम की तरह लटका कर उसे हिलाइए। 

अपनी आंखों की पुतलियों को उस पेंडुलम की तरह गतिमान चीज पर फोकस करवाइए। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी आंखों के लेंस को केंद्रित करने में मदद मिलती है।