लाइव टीवी

Uses of Honey: त्वचा से लेकर नींद तक में लाभदायक है शहद का सेवन, इंसोम्निया बीमारी में भी लाभकारी

Updated Feb 11, 2021 | 15:37 IST

honey skin benefits tip: शहद को कई तरीकों से एक उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद के फायदे कई हैं। यह आपको कई समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकता है।

Loading ...
शहद सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी है। (तस्वीर के लिए साभार - iStock images)
मुख्य बातें
  • शहद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर
  • आहार में शहद जोड़ना बेहतर नींद में सहायक
  • शहद त्वचा की समस्याओं को रोकने में मददगार

नई दिल्ली: शहद की मिठास से सभी वाकिफ हैं। शहद एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है जो सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी है। शहद का उपयोग आमतौर पर विभिन्न खाद्य पदार्थों और पीने में एक मीठा स्वाद जोड़ने के लिए किया जाता है।

शहद के फायदे कई हैं। यह आपको प्राकृतिक रूप से कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता  है। शहद एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुणों से भरा हुआ है। शहद आपके पाचन तंत्र, मन और शरीर पर सुखदायक प्रभाव भी छोड़ता है। बहुत से लोग शहद के स्वास्थ्य लाभ तो जानते हैं लेकिन इसको कैसे उपयोग करना होता है यह जानकारी उन्हें नहीं होती है।

शहद के फायदे और उपयोग करने के तरीके

1. खांसी के लिए रामबाण
शहद आपको खांसी को कम करने में मदद करता है। यह आपको गले में खराश से लड़ने में भी मदद कर सकता है। आप अदरक के रस की कुछ बूंदें ले सकते हैं और इसे शहद के एक चम्मच के साथ मिलाकर ले सकते हैं।  शहद और अदरक का उपयोग कुछ दिनों के लिए रात में सोने से पहले करना लाभकारी होता है।

2. घाव भरने के लिए असरदार
शहद के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण घाव भरने में सहायता करते हैं। अध्ययन यह भी सुझाव देते हैं कि चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए घावों पर शहद लगाया जा सकता है लेकिन आपको इलाज के लिए शहद पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसके लिए जानकार की राय जरूर लेनी चाहिए।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद
शहद त्वचा की सेहत को भी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर के रूप में कार्य करता है और मुंहासे को कम करने में भी मदद करता है। आप शहद की मदद से होममेड मास्क और स्क्रब  भी यार कर सकते हैं। शरीर की त्वचा को मुलायम और चमकीला बनाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. इंसोम्निया में लाभदायक
इंसोम्निया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को नींद लेने में कठिनाई होती है। आहार में शहद का शामिल करना बेहतर नींद को बढ़ावा दे सकता है क्योंकि यह आपके मन और शरीर पर साकारात्मक असर डालता है। साथ ही आप गर्म दूध में शहद मिला सकते हैं और बिस्तर से पहले पी सकते हैं । शहद को दूध में दालचीनी मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है जो सेहत के लिए लाभकारी होता है।

5. होंठों के लिए कारगर
फटे होंठों के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपको नरम होंठ सुनिश्चित करने में मदद करता है। बस शुद्ध शहद की कुछ बूंदें लें और इसे अपने होंठों पर मास्क की तरह लगाएं। आप अपना हनी लिप स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। )