लाइव टीवी

घटाना चाहते हैं वजन और बनाना चाहते हैं मसल्स, जानें कितनी देर वर्कआउट करना है सही

Updated Apr 09, 2021 | 13:29 IST

अगर आप भी फिट रहने के लिए, वजन घटाने के लिए और मसल्स बनाने के लिए वर्कआउट करते हैं तो जाने आपको कितने देर तक मेहनत करने की जरूरत है।

Loading ...
Exercise
मुख्य बातें
  • वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ खाने पीने पर अवश्य देना चाहिए ध्यान।
  • फिट रहने के लिए और हेल्दी लाइफस्टाइल पाने के लिए जरूरी है एक्सरसाइज और योग करना।
  • अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना 15 से 30 मिनट तक वर्कआउट अवश्य करना चाहिए।

Weight Loss Tips: दुनिया में हर एक इंसान चाहता है कि वह फिट रहे और बिमारियों से दूर रहे। धीरे-धीरे लोग अब हेल्दी लाइफस्टाइल के महत्व को‌ जान रहे हैं और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। रोजाना एक्सरसाइज या योग जैसे फिजिकल एक्टिविटीज करने से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा वह हर तरह के अवसाद से भी बचा रहता है।

कई लोग फिट रहने के साथ अपना वजन घटाना चाहते हैं और मसल्स बनाना चाहते हैं। अगर आप भी इन लोगों में शुमार है तो आपके मन में भी कभी ना कभी यह प्रश्न जरूर आया होगा कि फिट सहने के लिए, वचन घटाने ‌के लिए या मसल्स बनाने के लिए आपको कितने देर तक पसीना बहाना चाहिए। अगर आप इस प्रश्न का जवाब पाना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़िए।

यहां जानें, फिट रहने के लिए, वजन घटाने के लिए तथा मसल्स बनाने के लिए आपको इतने देर मेहनत करना चाहिए।

फिट रहने के लिए इतने देर तक करें मेहनत

अगर आपका लक्ष्य फिट रहने का है तो आपको रोजाना 30 मिनट तक वर्कआउट करना चाहिए। आप चाहें तो 15 मिनट के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग कर सकते हैं। रोजाना 30 मिनट तक वाॅकिंग या जोगिंग करने से भी आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। आवश्यकता यह है कि आपको रोजाना निरंतर रहना है।

वजन घटाने के लिए वर्कआउट को दें इतना समय

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपने वर्कआउट रूटीन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वजन घटाना चाहते हैं तो दिन में तीन बार वर्कआउट कीजिए फिर महीने के अंत तक आते-आते आप दिन में 5 बार वर्कआउट कीजिए। इसके साथ आपको अपने वर्कआउट में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप इंटेंस एक्सरसाइज कर रहे हैं तो हफ्ते में 150 मिनट तक यह एक्सरसाइज कीजिए वहीं अगर आप मॉडरेट इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज कर रहे हैं तो हफ्ते में 300 मिनट तक यह एक्सरसाइज कीजिए।

मसल्स बनाने के लिए करें इतने देर तक वर्कआउट

अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो हफ्ते में 4 से 5 दिन तक एक्सरसाइज करना आपके लिए सही रहेगा। मसल्स बनाने के लिए आपको वेट वाले एक्सरसाइज अवश्य करने चाहिए। मसल्स बनाने के लिए और टोंड बॉडी पाने के लिए हफ्ते में चार-पांच दिन तक रोजाना 40 से 50 मिनट तक एक्सरसाइज।