लाइव टीवी

Legs Up Wall Pose: दीवार करेगी फिट रहने में आपकी मदद, इस एक्सरसाइज को करने से दूर होंगी कई समस्या

Updated Jul 23, 2022 | 08:44 IST

How To Do Legs Up Wall Pose: सोफे पर अपने पैर रखकर आराम करने की बजाय दीवार के ऊपर पैर रखकर लेटने में आपको कई सारे फायदे होंगे। दरअसल दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज लेग्स अप वॉल पोस्ट हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Legs Up Wall
मुख्य बातें
  • एक्सरसाइज करके कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है
  • आज की भागती दौड़ती दिनचर्या में जिम जाकर एक्सरसाइज करने का किसी को समय नहीं मिलता है
  • दीवार के सहारे से की जाने वाली एक्सरसाइज लेग्‍स अप वॉल पोज के हैं कई फायदे

Legs Up Wall Pose Benefits: शरीर को स्वस्थ व मानसिक सुख के लिए एक्सरसाइज बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज करके कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज की भागती दौड़ती दिनचर्या में जिम जाकर एक्सरसाइज करने का किसी को समय नहीं मिलता है। लेकिन अब स्वस्थ रहने के लिए जिम या कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। आपकी कुछ आदतें ही आपको फिट रख सकती हैं, जैसे कुछ लोगों की आदत होती है कि दीवार के सहारे बैठने की और दीवार के सहारे चिपक कर लेटने की। इस आदत के लिए घर के बड़े लोग हमेशा टोकते हैं, लेकिन यह आदत आपको कई फायदे पहुंचा सकती है। दरअसल आज हम आपको दीवार के सहारे से की जाने वाली एक्सरसाइज लेग्‍स अप वॉल पोज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस एक्सरसाइज के लिए आपको समय निकालने या जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक्सरसाइज आप घर में ही दीवार के सहारे आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के कई फायदे भी है। आइए जानते हैं इस एक्सरसाइज के बारे में...

Also Read- Benefits of Pear: कब्ज से लेकर मोटापे तक, नाशपाती के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

लेग्‍स अप वॉल पोज के फायदे

लेग्‍स अप वॉल पोज एक्‍सरसाइज के कई फायदे हैं। यह पीठ के निचले हिस्से और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने में हेल्‍प करता है। पाचन और नींद में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने के कारण सूजन वाले पैरों और टखनों को राहत देने में मदद करता है। मासिक धर्म की ऐंठन से राहत के लिए भी यह एकअच्छी एक्‍सरसाइज माना जाता है। इसे करने का तरीका काफी आसान है। 

Also Read- Unhealthy Breakfast: हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

कैसे करें ये एक्‍सरसाइज

इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने हिप्‍स को दीवार के करीब रखें। अब धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठाएं। अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण तक ऊपर उठाएं। आप चाहे तो शुरुआत में अपने हिप्‍स के नीचे किसी तकिये को लगा सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ और सिर फर्श पर आराम से हो। अपनी आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें।  इस स्थिति में आप कम से कम 5 से 8 मिनट के लिए रुकें। पोजिशन से बाहर आने के लिए, पहले घुटनों को मोड़ें और खुद को दीवार से दूर धकेलें। याद रहे इस एक्‍सरसाइज को खाली पेट ही करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)