लाइव टीवी

Walnut for health: अखरोट कैसे खाना चाह‍िए, वजन कम करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ाने तक के ल‍िए ऐसे करें अखरोट का सेवन

Updated Mar 02, 2021 | 14:32 IST

Right way to eat walnuts: अखरोट सेवन से शरीर को कई लाभ होते है। यह वजन कम करने से लेकर शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

Loading ...
अखरोट सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। तस्वीर के लिए साभार - iStock images)
मुख्य बातें
  • अखरोट सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है
  • वजन कम करने में भी अखरोट सहायक है
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है अखरोट

नई दिल्ली: अखरोट सेहत के लिहाज से शानदार ड्राई फ्रूट्स माना जाता है। अगर आप इसे अपने रुटिन डायट में शामिल कर लेते हैं तो यकीनन आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अखरोट की बनावट मस्तिष्क जैसी होती है और यह ब्रेन को तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है।

अखरोट फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता हैं और हमारी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। अखरोट को जब सही तरीके से खाया जाता है, तो कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यूं तो इसे किसी भी वक्त खाया जा सकता है लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं तो इससे सेहत को ज्यादा लाभ होता है। किसी भी रूप में अपने आहार में इसे शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। 

अखरोट सेवन का सबसे अच्छा तरीका

अखरोट को रात भर भिगोकर रखें और फिर सुबह सेवन करना सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। सुबह उठने के बाद आप भिगोकर रखे गए अखरोट को खाली पेट खाए तो यह सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। 2-4 अखरोट लें और उन्हें रात भर एक कप पानी में भिगो दें। सुबह अखरोट का आप सेवन करें।

भीगे अखरोट सबसे लाभकारी

भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। सामान्य अखरोट की तुलना में ये आसानी से हजम हो जाते हैं। भीगे हुए अखरोट से पोषक तत्वों को अवशोषित करना आपके शरीर के लिए आसान होता है। इसलिए अखरोट खाने का सबसे सही तरीका उसे भिगोकर खाना है। साथ ही इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो फिर यह अत्यंत गुणकारी होता है।

मधुमेह में लाभकारी

मधुमेह रोगियों के लिए  अखरोट लाभकारी होता है। रोज़ाना भीगे हुए अखरोट खाने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह टाइप -2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए सबसे अच्छा है। 

वजन कम करता है
अखरोट वजन कम करने में सहायक होता है इसे आप रोजाना सेवन करें तो यह आपके शरीर के अतिरिक्त फैट को हटाता है। अखरोट शरीर के  मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह ना सिर्फ वजन कम करने में सहायक होता है बल्कि यह वजन को नियंत्रित भी करता है।

कैंसर रोकता है, अवसाद दूर करता है

अखरोट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता रोकता है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं। अपने दैनिक आहार में शामिल करना अवसाद और तनाव से लड़ने में मदद कर सकता है। भीगे हुए अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। 

इन्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

अखरोट में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार होता है । खुद को बीमारियों से बचाने और हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना अपनी डायट में भीगे हुए अखरोट को जरूर शामिल करें।

बेहतर नींद में मददगार

अखरोट बेहतर नींद लाने में भी सहायक होता है। अखरोट में मेलाटोनिन नामक एक यौगिक होता है जो आपको बेहतर नींद में मदद कर सकता है। अगर आप सुबह भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो यकीनन आपको बेहतर नींद आएगी।

हड्डियों की मजबूती में सहायक

अखरोट आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बना सकता है। अखरोट मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो हड्डी को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी होता है।  अखरोट में विटामिन बी-7 होता है, जो आपके बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। सुबह भीगे हुए अखरोट खाने से आपके बाल मजबूत और लंबे हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है

भीगे हुए अखरोट का सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है जिससे आपके दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।