लाइव टीवी

Indian Food Health benefits: रोटी-दाल से लेकर सांभर-इडली तक - भारतीय भोजन की 20 चीजों के जबरदस्त फायदे

Updated Dec 20, 2020 | 17:23 IST

यूं तो फास्‍ट फूड अब हम सभी की लाइफ का ह‍िस्‍सा है लेक‍िन इसे टेस्‍ट बदलने तक ही सीम‍ित रखें। अपनी डाइट में भारतीय भोजन को ही अहम‍ियत दें। इसकी वजह आपको आगे समझ आ जाएगी।

Loading ...
Indian food and its health benefits in hindi
मुख्य बातें
  • भारतीय मसाले विदेशों में काफी प्रसिद्ध हैं।
  • भारत में ऐसी सब्जियों का सेवन होता है जो शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है
  • भारत अपने खाने की वैरायटी के लिए पूरे विश्व में फेमस है।

भारतीय व्यंजन फाइबर से भरपूर होते हैं जो वेट लॉस, अन्य क्रेविंग, ब्लड शुगर लेवल और कब्ज जैसी बीमारियों को कम करते हैं। पारंपर‍िक इंडियन डाइट सब्जियों और फलों से बनी होती है जो हमारे शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। भारतीय व्यंजन फाइबर से भरपूर होते हैं जो हमारे पेट को अच्छा रखने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं और साथ ही हमें एनर्जी देते हैं। भारतीय व्यंजन व‍िभ‍िन्‍न तरह के अनाज, दालों, हेल्दी फैट्स, वेजिटेबल्स, डेयरी और फ्रूट्स से बने होते हैं।

भारतीय भोजन में शाम‍िल 20 चीजें और उनके फायदे : 

  1. दही में हाई मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो शरीर को हेल्दी रखने में लाभदायक होता है। 
  2. रोटी भारत का स्टेपल फूड में से एक है जो हर किसी सब्जी के साथ खाया जाता है। ये बॉडी को सबसे ज्यादा कार्बोहायड्रेट, एनर्जी और कैलोरी देता है साथ ही वजन कम करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 
  3. सांभर को सबसे ज्यादा इडली के साथ खाया जाता है और इसे नाश्ते, दोपहर के खाने या रात के खाने में खा सकते हैं क्योंकि ये बहुत जल्दी पच जाता है।
  4. राजमा उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खाया जाता है, इसमें सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।  
  5. भिंडी फ्राई इंडिया का हेल्दी फूड है और इसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। 
  6. रायता ज्यादातर बिरयानी के साथ खाया जाता है और ये कैलोरी में सबसे कम होता है। 
  7. ब्राउन राइस वेट लॉस वाले लोगों के लिए बेस्ट है क्योंकि ये शरीर में मोटापा नहीं होने देता। 
  8. वाइट राइस भारत का स्टेपल फूड है और ये बॉडी को सबसे ज्यादा ग्लूकोज देता है। 
  9. बाजरा सबसे ज्यादा सर्दियों में रोटी या चावल के साथ खाया जाता है और ये राजस्थान की पॉपुलर डिश में से एक है। 
  10. इडली दक्षिण भारत की प्रसिद्ध डिश है। इसमें सबसे ज्यादा कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है। 
  11. ढोकला ज्यादातर गुजरात में खाया जाता है और ये शरीर को सबसे ज्यादा ग्लूकोज प्रदान करता है। 
  12. पालक पनीर प्रोटीन, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है और ये भारत की पसंदीदा डिश मानी जाती है। 
  13. दाल करी में सबसे ज्यादा प्रोटीन और आयरन होता है जो महिलाओं के लिए सबसे लाभदायक होता है। 
  14. हरी पत्तियों वाली सारी सब्जियां फायदेमंद होती हैं क्योंकि वे आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं साथ ही बालों को घना रखते हैं। 
  15. पाव भाजी विटामिन ए और कैल्शियम से भरपूर होता है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बनाता है। 
  16. सत्तू जौ और गेहूं से बनता है और यह भारत में कई जगह फेमस है। 
  17. आलू गोबी काली मिर्च, नमक और हल्दी से बनती है जो खाने से शरीर की सारी बीमारियों को दूर करती है। 
  18. दलिया नाश्ते में खाया जाता है और ये वेट लॉस वालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार साबित होता है। 
  19. सूखी लाल मिर्च में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं साथ ही ये वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद है। 
  20. लस्सी कैलोरी में कम होती है साथ ही इसमें फैट भी कम होता है। ये ड्रिंक उत्तर भारत में काफी फेमस है।  


भारतीय खाने के फायदे 
-दिल की बीमारियों के लिए है सबसे अच्छा 
सब्जियां एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रखती हैं साथ ही दिल की बीमारियां कम होने में मदद करती हैं। 

-कैंसर का खतरा करता है कम 
कुछ मसाले जैसे हल्दी, काली मिर्च, लहसुन, तुलसी, इलायची आदि में पाए जाने वाले विभिन्न यौगिक कैंसर के खतरे को कम कर देते हैं। 

-ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित 
भारतीय व्यंजन खाने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है साथ ही टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। 

-हड्डियों के लिए है बेहद फायदेमंद 
दूध से बने हुए प्रोडक्ट्स खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं साथ ही इसका रोज सेवन करने से बीमारियां भी हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं। 

-दिमाग के लिए है लाभदायक 
ड्राई फ्रूट्स खाने से दिमाग की मेमोरी तेज होती है और पागलपन जैसी बीमारी का खतरा चला जाता है।