लाइव टीवी

Iron Deficiency Symptoms: कहीं आपके शरीर में आयरन की कमी तो नहीं? ये लक्षण करते हैं साफ इशारा

Updated Mar 14, 2021 | 16:05 IST

हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग भी देता है और शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम भी करता है। लेकिन अगर आयरन की कमी हो, तो हीमोग्लोबिन ठीक से नहीं बन पाता।

Loading ...
शरीर में आयरन की कमी के लक्षण
मुख्य बातें
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है आयरन की कमी।
  • आयरन प्रदान करता है शरीर को मजबूती प्रदान।
  • हीमोग्लोबिन होता है एक तरह का प्रोटीन, शरीर में पहुंचाता है ऑक्सीजन।

आयरन एक तरह का मिनरल होता है। जो मनुष्य के शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आयरन शरीर को मजबूती प्रदान करता है। यदि शरीर में आयरन की कमी होती है। तो विभिन्न प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। अलावा शरीर में लाल कोशिकाएं कम होने लगती है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन बहुत ही आवयश्क होता है। हीमोग्लोबिन एक तरह से प्रोटीन का कार्य करता है। जो पुरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। 

अनीमिया क्या होता है?
अनीमिया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है। अगर समय रहते इसका निदान न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपको अनीमिया, उसके लक्षण व कारणों के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही यह भी पता हो कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें खाने से अनीमिया को ठीक किया जा सकता है।

आइए जानते हैं आयरन की कमी से जुड़े 5 अहम लक्षणों के बारे में:

1. अत्यधिक थकान और चिढ़:
थकावट महसूस करना आयरन की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक है। एक तरफ कभी कभी थकान महसूस करना आम है, लेकिन अगर ये आपके फोकस, सोचने की शक्ति को प्रभावित कर रहा है और साथ ही चिढ़ चिढ़ापन बढ़ा रहा है तो इसे खतरे की घंटी मानिए। अगर आप अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं और थकावट पर्याप्त आराम के बाद भी नहीं जाती, तो इसका मतलब ये समय ब्लड टेस्ट कराने का है। 

2. त्वचा का रंग फीका पड़ना:
अगर आपकी त्वचा का रंग फीका या पीला पड़ गया है, तो आपमें आयरन की कमी है। जब आपके शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो त्वचा गुलाबी से बेजान होने लगी है। इसके लिए आप अपनी पलकों के नीचे की त्वचा, मसूड़ों, होठ और नाखूनों की भी जांच कर सकते हैं। अगर ये गुलाबी की जगह सफेद या पीले दिख रहे हैं तो ये आयरन की कमी का लक्षण है।  

3. सांस में तकलीफ:
ये लक्षण आसानी से पकड़ में आ जाता है। जब आप सीड़ी चढ़ते हैं या मूवमेंट का कुछ काम करते हैं, अगर उस वक्त आप हांफने लगते हैं तो आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। 

4. दिल की घबराहट:
अगर आपके दिल की धड़कने ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ धड़कती हैं, तो ये भी आयरन की कमी का लक्षण है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो हीमोग्लोबिन की कमी होने की वजह से दिल को ज़रूरत से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, ये लक्षण उस वक्त नज़र आता है जब आप काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे हों।

5. बालों का झड़ना:
जब शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है, तो शरीर प्राथमिकताएं तय करता है। बाल और नाखून उतने जरूरी नहीं जितना दिल और दिमाग का ठीक से काम करना। इसलिए शरीर बालों और नाखूनों की देखभाल बंद कर देता है।

6. डॉक्टर का कहना:
यदि आपको आयरन की कमी के दो लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें। एक साधारण रक्त परीक्षण यह पुष्टि कर सकता है कि आपको आयरन की कमी से एनीमिया है या नहीं। डॉक्टर आहार परिवर्तन की सिफारिश कर सकता है और आपके आयरन सप्लीमेंट्स को लिख सकता है। 50 साल से ऊपर के पुरुषों और महिलाओं के लिए आयरन के लिए आरडीआई 8.7 मिलीग्राम / दिन है। 19 से 50 वर्ष की महिलाओं को 14.8mg / दिन का सेवन करना चाहिए।