लाइव टीवी

Male Hormone : मेल हार्मोन में तेजी से होगी बढ़ोतरी, पुरुषों को रोजाना करना चाहिए ये तीन योगासान

Updated Mar 22, 2022 | 08:05 IST

Yoga for Male Hormones: पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कंट्रोल करना चाहिए। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसन की मदद ली जा सकती है।

Loading ...
yoga for Male Hormone
मुख्य बातें
  • कुंभकासन से बढ़ सकता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन
  • योगासन से बढ़ा सकते हैं मेल हार्मोन
  • धनुरासन से पुरुषों की परेशानी हो सकती है दूर

Yoga for increasing Male Hormone : टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को पुरुष हार्मोन या फिर सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। इस हार्मोन की मदद से ही पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ती है। शरीर में इस हार्मोन के उतार-चढ़ावे से पुरुषों की यौन क्षमताओं पर असर पड़ने लगता है। साथ ही इसका असर शारीरिक और मानसिक रूप से भी पड़ता है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने से पुरुषों में कई तरह की परेशानी जैसे- थकान, चिड़चिड़ापन, जोड़ों में दर्द, कमजोर मांसपेशियां, असंतुलित ब्लड प्रेशर होने लगती है। ऐसे में पुरुषों को अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कंट्रोल करने की आवश्यकता होती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए बेहतर डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी जरूरी होता है। कुछ ऐसे योगासन हैं जिसकी मदद से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कंट्रोल किया जा सकता है।  

इन योगासन से बढ़ाएं मेल हार्मोन

कुंभकासन  - इस आसन को करने के लिए पेट को जमीन पर चिपकाते हुए जमीन पर सपाट लेट जाएं। अब दोनों हाथों को चेहरे के दोनों ओर माथे और कानों के पास रखें। ध्यान रखें कि इस दौरान हथेलियां नीचे की ओर हों और उंगलियां एक दूसरे के करीब हों।

इसके बाद पंजों के सिरों को जमीन पर रखते हुए दोनों पैरों को एक साथ उठाएं। दोनों हाथों की गति का उपयोग करते हुए, गहरी सांस लें और ऊपरी शरीर यानी धड़ को कूल्हों और जांघों के साथ जमीन से आरामदायक ऊंचाई तक उठाएं। पैरों को फर्श की सतह के समानांतर रखें जैसे प्लैंक वर्कआउट में और 30 से 60 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें, फिर सांस छोड़ें और धीरे-धीरे अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं।

Also Read: Wheat Grass Juice: बढ़ते मोटापे को झट से दूर करे व्हीटग्रास, जानें कैसे करें इस्तेमाल

धनुरासन -  इस योगासन को करने के लिए पेट को नीचे की ओर करके जमीन पर सपाट लेट जाएं। अब दोनों पैरों को कुछ इंच की दूरी पर रखें और हाथों को शरीर के बगल में रहने दें। सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ते हुए शरीर के करीब लाएं और दोनों हाथों से कस कर पकड़ें।

अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए धड़ और छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद दोनों पैरों को उठे हुए धड़ की ओर खींचें। इस दौरान अपनी दोनों आंखों से सीधे आगे की ओर देखें। इस स्थिति में करीब 30 सेकंड तक रहें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं।

उत्तानपादासन -  इस आसन को करने के लिए पीठ के बल जमीन पर सपाट लेट जाएं। अब दोनों हाथों को शरीर से चिपका लें। इसके बाद दोनों पैरों एक साथ रखें। फिर गहरी सांस लेेते हुए दोनों पैरों को एक साथ जमीन से ऊपर उठाएं।

शुरुआत में इसे फर्श से 30 डिग्री के कोण पर उठाएं और इसे वापस सतह पर लाएं, फिर ऊंचाई को ऊपर उठाएं, इसे 60 डिग्री तक लाएं, फिर से नीचे और फिर अंत में 90 डिग्री। 20 सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें, फिर सांस छोड़ें और शरीर को आराम से पीठ के बल लेटकर प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)