लाइव टीवी

Makar Sankranti 2020: पूजा ही नहीं खाने में भी फायदेमंद है तिल, कोलेस्ट्रॉल को करता है दूर

Updated Jan 12, 2020 | 08:35 IST

Til ke fayde in hindi: मकर संक्रांति पर तिल का बहुत महत्व होता है। इस दिन तिल की पूजा ही नहीं इसे खाना भी जरूरी होता है। वैसे धार्मिक आधार पर कहें या सेहत के आधार पर, तिल खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

Loading ...
Sesame
मुख्य बातें
  • सर्दियों में तिल सेहत के लिए बेस्ट होता है।
  • शरीर को गर्म रखने में तिल बहुत फायदेमंद है।
  • तिल कोलेस्ट्रॉल और हड्डियों को मजबूत करता है।

नई दिल्ली. मकर संक्रांति पर तिल का प्रयोग बहुत होता है ओर इसका हर चीज में शामिल होना भी जरूरी माना गया है। स्नान के पानी से लेकर सूर्य के अर्घ्य देने, पूजा और खाने में तिल का प्रयोग जरूरी है। इसके बिना मकर संक्रांति अधूरी होती है।

संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करने के बाद ही कुछ भी खाया जाता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि तिल का इतना महत्व क्यों है। यही कारण है कई स्थानों पर मकर संक्रांति को तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल की महत्ता  सेहत से जुड़ी है। 

तिल कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड से भरा होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होने के कारण ये कई बीमारियों के इलाज में मदद करता है। ये पाचन को सही करता है। 

पूजा ही नहीं खाने में भी हैं फायदेमंद है तिल

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है और ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मदद करता है। इससे दिल भी सुरक्षित रहता है। तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट होता है और ये तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

ओमेगा थ्री और विटामिन से भरपूर तिल डिप्रेशन से लड़ने वाला होता है। ये मस्तिष्क को सक्रिय बनाता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे तत्वों से भरा तिल हड्डियों को मजबूती देता है साथ ही ये मांसपेशियों और दिल को भी स्वस्थ बनाता है। 

मौसम अनुकूल तिल
तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है और ये बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बहुत लाभदायक होता है। मकर संक्रांति के समय मौसम काफी ठंडा होता है। तिल की तासीर गर्म होती है और ये शरीर का तापमान को गिरने से बचाता है और शरीर को गर्म रखता है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।