लाइव टीवी

Monsoon Weight Loss Tips: मॉनसून में वेट लॉस के लिए इन पांच डायट को जरूर कीजिए शामिल

Updated Sep 02, 2020 | 14:27 IST

Monsoon Weight Loss Tips in Hindi: मॉनसून सीजन में वजन घटाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। इसके लिए आपको मौसम

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
मॉनसून में वजन घटाने के टिप्स।
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए सही समय पर सही नाश्ता जरूरी है
  • वेट लॉस के लिए आपको बाहर के खाने से बचना चाहिए
  • वजन कम करने में फलों की भूमिका अहम होती है

नई दिल्ली: वजन कम करना एक चुनौती इस मायने में होती है कि इसमें एक दिन या एक हफ्ते में कुछ भी नहीं होता है। आपको बेहतर परिणाम के लिए निरंतर प्रयास करने होते हैं। मॉनसून या बारिश के मौसम में वजन कम करने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में खानपान के साथ और आपको अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होता है क्योंकि इस सीजन में बीमारियां बहुत होती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप वेट लॉस से जुड़ी हुई चीजों को इस मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनाए। इससे आप सेहतमंद रहेंगे और वजन कम करने के मिशन को भी आपको गति मिलेगी। 

1. सही समय पर सही नाश्ता 

इस मौसम में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपको सही समय पर सही नाश्ता खाना चाहिए। मतलब यह हुआ कि बरसात के मौसम में अगर आप फुटपाथ या फिर कही का भी पकौड़ा या दूसरी खाने पीने की चीजें खाएंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। भुना या सिका हुआ भुट्टा, उबला हुआ भुट्टे के दाने, पॉपकॉर्न, फल आदि का भी आप सेवन कर सकते हैं। बाहर की चीजों को इस मौसम में बिल्कुल नजरअंदाज करें। याद रखें जितनी लो कैलोरी चीजें आप खाएंगे उतना ही वजन घटाने में ये सहायक होगा। इसलिए सही नाश्ता सही समय पर करने की आदत डालें।



2. पानी की कमी नहीं होने दें 

यूं तो पानी की कमी किसी भी मौसम में शरीर में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस मौसम में आपको थोड़ा इसका ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। आप पानी की कमी बिल्कुल भी नहीं होने दें। आप अपने शरीर को जितना हाईड्रेट रखेंगे शरीर उतना ही टॉक्सिक पदार्थों से मुक्त होगा। और पानी शरीर के वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में आपको जब भी जरूरत महसूस हो पानी के अलावा जूस,हर्बल टी आदि का सेवन करते रहें। सही मात्रा में लिया जाने वाला लिक्विड पदार्थों से भी वजन तेजी से कम होता है। जरुरी नहीं कि हर वक्त खाने में ठोस पदार्थों का सेवन किया जाए। अगर आप जूस,हर्बल टी,नारियल पानी का भी सेवन करते हैं तो आपके वजन को कम करने में यह तेजी से सहायक होता है।  

3. मौसमी फल जरूर खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक संतुलित मात्रा में अगर आप रोजाना कोई भी मौसमी फल का सेवन करते हैं तो यकीनन इससे आप ना सिर्फ हेल्दी बने रहेंगे बल्कि यह वजन कम करने में तेजी से सहायक होगा। फल ना सिर्फ शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है बल्कि यह शरीर के टॉक्सिक यानी विषैले पदार्थों को भी शरीर से बाहर निकाल देता है। जामुन,लीची, स्ट्रैबरी, खरबूजे, अनार,कीवी,केला,सेव आदि बेहद गुणकारी फल माने जाते है। इस मौसम में आप संतरा,मौसमी के जूस भी पी सकते है। फलों का साबुत सेवन और उसके जूस का सेवन से आप सेहतमंद होने के साथ तंदुरुस्त भी रखते हैं। इसलिए वेट लॉस मिशन के लिए मौसमी फलों का स्थान आपके आहार रुटिन में जरूर होना चाहिए।


  

4. अदरक की चाय पिएं लेकिन चीनी से दूरी बनाइए 

अदरक की चाय गुणकारी है वेट लॉस में लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उजली चीजें यानी खासकर चावल,चीनी से आपको दूसरी बनाकर रखनी होगी। अदरक की चाय पीते वक्त अगर आपने ज्यादा चीनी की ज्यादा मात्रा ली तो वजन कम करने के क्रम में नुकसान ही होगा कोई फायदा नहीं होगा। अदरक की चाय गले के लिए गुणकारी होने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाती है और बेहतर के लिए आप अदरक की चाय में तुलसी पत्ता, गोलमिर्च, लौंग,इलायची को डालकर पिएंगे तो सोने पर सुहागा होगा जो वजन घटाने में सहायक होगा।

अदरक की चाय शरीर के लिए एंटीऑक्सिडेंट का काम करती है। अदरक की चाय को आपको चीनी डालकर मीठा नहीं बनाना है बल्कि लौंग,तुलसी ,गोलमिर्च, इलायची आदि डालकर गुणकारी बनाना है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपके लिए वजन घटाने में भी मददगार साबित हो। इसलिए अदकर की चाय में एकदम कम चीनी और अगर चीनी की मात्रा बिल्कुल नहीं हो तो यह और भी अच्छा है।

 
5 सूप है गुणकारी 

मॉनसून और बरसात के मौसम के लिए घटाने के लिए सूप एक गुणकारी चीज है। सूप आप मिक्सड वेजिटेबल यानी सब्जियों का बना सकते है। आप हर मौसमी सब्जियों का सूप बनाकर पी सकते हैं जो वेट लॉस में सहायक होता है। साथ ही टमाटर का सूप भी आप पी सकते हैं । सूप से ना सिर्फ शरीर को पोषण मिलता है बल्कि यह वजन घटाने में बेहद कारकर होता है। अगर सूप में कुछ मसालों का मामूली मिश्रण हो तो यह और गुणकारी हो जाता है। सूप के तत्व से शरीर को पोषण मिलता है। इसलिए वजन घटाने के लिए इस मौसम में अगर आप इसे शामिल करते है तो यकीनन इसका आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।