लाइव टीवी

Mulethi Benefits : जानें क्या है मुलेठी, खांसी में आराम से लेकर वजन कम करने तक - जानें क्या हैं इसके फायदे

Updated Sep 28, 2020 | 07:07 IST

Mulethi Ke Fayde in Hindi : मुलेठी कई तरह की बीमारियों को खत्म करने में मददगार साबित होती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर इसके पौधे के तने की छाल को सुखा कर किया जाता है। जानते हैं इसके फायदे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
mulethi benefits in hindi, मुलेठी के फायदे
मुख्य बातें
  • खांसी के इलाज में मददगार है मुलेठी
  • त्‍वचा को न‍िखारने में काम आता है इसका पाउडर
  • पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने के ल‍िए भी करें मुलेठी का सेवन

मुलेठी कई तरह की बीमारियों को खत्म करने में मददगार साबित होताहै। मुलेठी एक झाड़ी जैसा पौधा होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर इसके पौधे के तने की छाल को सुखा कर किया जाता है। यह दुनिया भर में औषधीय लाभ के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली जड़ी बूटियों में से एक हैं। इस जड़ी बूटी का स्वाद चीनी की तुलना में काफी मीठा होता है। इसमें कई पोषक तत्वों में फ्लेवोनॉइड्स की एक विस्तृत मात्रा शामिल होती है। यह विटामिन ई और बी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इमसें कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। 

यह हमें बाजार में अन्य महंगे प्रोडक्ट्स की तुलना में कम दामों पर उपलब्ध हो जाता हैं। औषधीय और माउथ फ्रेशनर के रूप में उपयोग की जाने वाली मुलेठी अपने आप में बहुत से लाभप्रद गुणों को समेटे हुए है। 

आइए जानते हैं मुलेठी के फायदे (Mulethi ke Faye)

  1. पाचनतंत्र में फायदेमंद  : व्यक्ति के शरीर में बहुत सी बीमारियों की जड़ है पेट। अगर व्यक्ति का पाचनतंत्र सही तरह से काम नहीं करता, तो व्यक्ति को कब्ज, दस्त, उल्टी , गैस और अन्य कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इसके लिए हम महंगी दवाईयों का प्रयोग करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बाजार के सस्ते दामों पर उपलब्ध मुलेठी हमें इन सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है। मुलेठी में बहुत से पोषक तत्व और जीवाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं। जो पाचनतंत्र से जुड़ें विकारों को दूर करने के साथ-साथ पेट की सूजन यानि गैस की सनमस्या को जड़ सेखत्म करने  और संक्रमण को दूर करने में मददगार साबित होती है। आप इसका सेवन एक कप गर्म पानी में मुलेठी पाउडर डालकर उसे उबाल लें और छानकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे पी लें। जो आपके पाचनक्रिया में सहायक होगा और इन समस्याओं से निजात दिला सकता है।
  2. सूखी खांसी के दूर : मुलेठी सूखी खांसी से आपको निजात दिला सकती है। सूखी खांसी के लिए यह रामबाण स‍िद्ध होती है। आपको दो से चार काली मिर्च के साथ एक मुलेठी की छोटे से टुकड़े को पीस लें इसका सेवन करने से आपको सूखी खांसी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही इसको पानी में उबालकर या चूसने से गले में खराश, दर्द आदि से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  3. पेट के अल्सर में फायदेमंद : मुलेठी का सेवन करके पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। मुलेठी अल्सर के दौरान होने वाली अपच और हाइपर एसिडिटी की समस्या को दूर करती है और अल्सर के घावों को भी जल्द भरता है। आप मुलेठी की जड़ों का पाउडर लें और उसका सेवन करें। जो आपकी इस समस्या को दूर करने मदद करेगा।
  4. वजन घटाने में फायदेमंद : मुलेठी में फ्लेवोनाइड्स पाया जाता है। जो शरीर से वसा को कम करता है। जिससे मोटापे की रोकथाम और उसका इलाज करने में मदद करती हैं।
  5. द‍िल को रखे दुरुस्‍त : मुलेठी का उपयोग करने से ह्दय रोग से भी छुटकारा पाया जा सकता है। मुलेठी का सेवन शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर उच्च कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर ह्रदय को स्वस्थ रखने और ह्रदय रोग को कम करने भी मददगार साबित होता है।  


त्वचा में कहीं पर जल जाने पर मुलेठी के चूर्ण का करें उपयोग
त्वचा या शरीर में कहीं जल जाने पर मुलेठी का चूर्ण और मक्खन एक कारगार उपाय है। इसके लिए आप सूखी मुलेठी को पीस लें और दो से चार चम्मच मक्खन मे लेप बना लें और इसको जले हुए स्थान पर लगाएं। जो आपकी जली हुई त्वचा के जलन को ठीक करेगा और आपके शरीर के जले हुए त्वचा के दाग को भी साफ करेगा।