लाइव टीवी

Mulethi (Licorice) Ke Fayde: मुलेठी में छिपा है कई रोगों का इलाज, जानें इसके गुण

Updated Sep 04, 2019 | 15:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लीकोरिस रूट यानी मुलेठी को मीठी जड़ के रूप में भी जाना जाता है। क्या आपको पता है कि मुलेठी सेहत के लिए ही नहीं आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी रामबाण साबित हो सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mulethi
मुख्य बातें
  • मुलेठी का पैक दाग-धब्बों से मुक्त बनाता है
  • पेट की जलन और मुंह के छालों में है कारगर मुलेठी  
  • त्वचा जलने पर इसके पाउडर का प्रयोग करना चाहिए

लीकोरिस रूट यानी मुलेठी को मीठी जड़ के रूप में भी जाना जाता है। क्या आपको पता है कि मुलेठी सेहत के लिए ही नहीं आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी रामबाण साबित हो सकता है। मुलेठी कई बीमारियों में दवा का काम करती है। मुलेठी का प्रयोग ज्यादातर कैंडी और मीठे पेय पदार्थों में स्वीटनर के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय लाभों के लिए सदियों से लोग इसकी जड़ का प्रयोग करते आ रहे हैं।

मुलेठी की जड़ में इतने औषधीय गुणों की खान है कि ये कई बीमारियों में दवा से बेहतर काम करती है। मुलेठी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। मुलेठी एक पौधे की जड़ है, जिसे ग्लाइसीर्रिजा ग्लबरा कहा जाता है।

मुलेठी यूरोप और एशिया में पाया जाता है, हालांकि ये पौधा खरपतवार की श्रेणी में आता है लेकिन इसके गुणों के चलते ये बेहद महत्वपूर्ण है।पुराने समय में मिस्र के लोग इसे कई बीमारियों में चाय की तरह प्रयोग करते थे। बाद में चीन भी इसे औषधीय  के रूप में प्रयोग करने लगा। कई बार लोग इसे माउथफ्रेशनर के रूप में भी यूज करते हैं।

मुलेठी कई लाभप्रद गुणों से भरी होती है आइए आज इसके कुछ अचूक फायदे भी जानें

  1. किसी भी तरह कि खांसी को सही करने का दम मुलेठी की जड़ में ही है। मुलेठी को पीस कर उसे मुंह में रख लें और उसका रस चूसते रहें। लंबे समय से चली आ रही खांसी में तुरंत आराम मिलेगा। आप चाहे तो इसे काली मिर्च के साथ पीस कर खा सकते हैं। इसका काढ़ा पीने से गले कि खराश भी दूर होती है।
  2. अगर आपके चेहरे पर बहुत दाग-धब्बे हों, या चेहरा काला सा हो गया है तो आप मुलेठी के पाउडर को ग्लिसरीन ओर नींबू के रस में मिला कर पेस्ट की तरह लगाएं। सूखने पर धो दें। साथ ही मुलेठी का काढ़ा पीएं ताकि ये आपके ब्लड की गंदगी को साफ कर स्किन को चमकदार बनाए। 
  3. यदि आपको कमजोरी महससू हो रही हो तो आप दूध के साथ मुलेठी के पाउडर को लेना शुरू कर दें। एक चम्मच मुलेठी पाउडर को आप घी और शहद मिला कर भी लें। इससे आपका दिल भी महफूज रहेगा। 
  4. जिन लोगों के मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं, उन्हें मुलेठी जरूर चूसना चाहिए। इसका रस मुंह के छालों को ही नहीं पेट की गर्मी को भी शांत करता है। इतना ही नहीं इससे आवाज भी सुरीली होती है। 
  5. पेट में अल्सर कि शिकायत हो तो मुलेठी का ठंडा काढ़ा पीना चाहिए। ये पेट को ठंडा रखता है और पेट के घाव को भरने का काम करता है। टीबी में भी ये फायदेमंद होता है।

अगर स्किन जल जाए तो तुरंत मुलेठी पाउडर को मक्खन में मिला कर उसका लेप वहां लगा दें। इससे जलन भी शांत होगी और दाग भी नहीं पड़ेगा। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।