लाइव टीवी

Period Weight Gain: पीरियड्स के दौरान इस वजह से बढ़ जाता है महिलाओं का वजन, ये हैं 5 बड़ी वजह

Updated Jan 19, 2021 | 08:28 IST

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं का कुछ वजन बढ़ जाता है, क्या आप जानती हैं कि इसकी क्या वजह है? जानें इस दौरान क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Loading ...
Period Weight Gain (Photo Credit- iStock)
मुख्य बातें
  • क्या पीरियड्स के दौरान बढ़ जाता है आपका वजन?
  • जानें आखिर क्यों पीरियड्स के दौरान बढ़ता है महिलाओं का वजन।
  • पीरियड्स में वजवन बढ़ने से रोकने के लिए करें ये काम।

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि उनका कुछ वजन बढ़ जाता है। डाईट कंट्रोल, एक्सरसाइज और योगा करने के बाद भी वजन बढ़ता ही है, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? महिलाओं के साथ अक्सर ऐसा होता है लेकिन कई बार उन्हें इसकी वजह का पता नहीं होता। तो आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान आखिर क्यों महिलाओं का वजन बढ़ता है और यह कब तक रहता है। जानें इससे जुड़ी सभी बातें।

पीरियड्स के दौरान इस वजह से बढ़ता है वजन:-

1. हॉर्मोनल बदलाव

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है। पीरियड्स शुरू होने से पहले शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन लेवल घटने लगता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर के तरल पदार्थ को नियंत्रित करने के तरीके को भी नियंत्रित करते हैं, जिसके कारण वॉटर रिटेंशन बढ़ता है। इससे चेहरे, ब्रेस्ट व पेट पर सूजन हो सकती है तो वहीं इससे वजन भी कुछ हद तक बढ़ जाता है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बाद में यह वापस कम भी हो जाता है।

2. ब्लोटिंग 

पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग होना भी आम बात है। इस दौरान महिलाओं को गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होती है और इसके चलते कपड़े थोड़े टाइट हो सकते हैं। हालांकि यह वजन बढ़ने के कारण नहीं होता लेकिन कपड़े टाइट होने के चलते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका वजन बढ़ गया है। वहीं क्रैंप्स के चलते भी वजन बढ़ सकता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्रैंप्स होना आम बात है और इसके कारण भी थोड़ा वजन बढ़ सकता है।  

3. क्रेविंग के चलते ज्यादा खाना

इस दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलावों के चलते कई तरह की चीजें खाने का मन करता है और अक्सर महिलाएं ज्यादा खा लेती हैं और ओवर ईटिंग के चलते कुछ हद तक इस दौरान उनका वजन बढ़ जाता है। दरअसल पीरियड वाले हफ्ते में प्रोजेस्टेरॉन लेवल बढ़ता है जो कि भूख बढ़ाता है और इसके चलते ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ता है। 

4. वर्कआउट ना करना
 
अक्सर महिलाओं को यह कहा जाता है कि उन्हें पीरियड्स के दौरान वर्कआउट नहीं करना चाहिए, इसलिए इस दौरान वो वर्कआउट नहीं करती हैं और बैठकर आराम करना पसंद करती हैं। इस वजह से कई बार महिलाओं का थोड़ा वजन बढ़न बढ़ जाता है। बता दें कि अगर पीरियड्स के दौरान आप वर्कआउट नहीं कर सकतीं तो कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करें।  

5. शरीर में घटती है मैग्नीशियम की मात्रा

पीरियड्स के दिनों में शरीर में मैग्नीशियम लेवल घट जाता है जिससे मीठा खाने का मन करने लगता है और इसके चलते वजन बढ़ता है। दरअसल मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो शरीर के हाईड्रेशन स्टेटस को नियंत्रित करता है और यह कम होने पर डिहाईड्रेशन हो सकता है। डिहाईड्रेशन के चलते भूख का एहसास होता है और ओवर ईटिंग हो जाती है।

पीरियड्स के दौरान हो सकती हैं ये परेशानियां

मालूम हो कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं कई और तरह की अन्य परेशानियां होती हैं। जैसे:-
- कमजोरी
- पिंपल
- घबराहट या स्ट्रेस
- मूड स्विंग
- एकाग्रता की कमी
- कब्ज
- चिढ़चिढ़ापन

पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ने से ऐसे रोकें

पीरियड्स के दौरान महिलाओं का थोड़ा- बहुत वजन बढ़ना आम बात होती है लेकिन इस दौरान जरूरी है कि आप अनहेल्दी और फैट बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहें। इसके लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।

-ज्यादा पानी पिएं।
-फाइबर से भरपूर खाना खाएं।
-ज्यादा नमक खाने से बचें।
-मीठी और अनहेल्दी चीजों से दूर रहें।
-योगा या एक्सरसाइज करें।