लाइव टीवी

Pregnancy Diet tips: प्रेग्नेंसी में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, अबॉर्शन का हो सकता है खतरा

Updated Aug 23, 2018 | 19:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Pregnancy tips: प्रेग्नेंसी में विशेष देखरेख और ख्याल की जरूरत होती है, क्योंकि इसका सीधा असर बच्चे तक पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि खानपान का विशेष ख्याल रखा जाए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Pregnancy tips

नई दिल्‍ली: प्रेग्नेंसी में विशेष देखरेख और ख्याल की जरूरत होती है, क्योंकि इसका सीधा असर बच्चे तक पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि खानपान का विशेष ख्याल रखा जाए। कई बार कुछ चीजें भले ही वह फायदेमंद हों लेकिन प्रेग्नेंसी में उनका खाना खतरे को दावत देने जैसा होता है। इसलिए इस दौरान खानपान में कुछ चीजें बिल्कुल ही एवॉयड करनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी का पता चलते ही कुछ चीजों को बिल्कुल हाथ न लगाएं क्योंकि ये खाने से कई बार अबॉर्शन तक का खतरा पैदा हो जाता है। यहां जानें प्रेग्नेंसी के दौरान क्‍या चीजें नहीं खानी चाहिए... 

Also read: गर्भावस्था में खाली पेट पिएं गुनगुना पानी, मिलेगी इन तकलीफों से राहत

लीची की गर्म तासीर नुकसानदायक
लीची खट्टी मिठी होती है और इसे प्रेग्नेंसी में खाने का मन हो सकता है लेकिन इसे बिल्कुल न खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है जो आपके गर्भस्थ शिशु के लिए बहुत खतरनाक होती है।

कॉफी की तलब को छोड़ें
कॉफी पीना भले ही आपको तरोताजा बनाता हो लेकिन ये आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सही नहीं। इसे पीने भर से आपके अंदर जो अचानक ऊर्जा का संचार होता है वो बच्चे के लिए खतरा बनता है। इसे पीने से शरीर में गर्मी बढ़ती हैं, अबॉर्शन का कारण बन सकती है। प्रेग्नेंसी में गर्म चीजे खाने से खुद को बचाना जरूरी है।

Also read: प्रेग्‍नेंसी के दौरान नहीं करने चाहिए ये भारी काम, नहीं तो शिशु को होगी ये दिक्‍कतें

पपीता भी करें एवॉयड
वैसे पपीता खाने में कोई बुराई नहीं लेकिन भूल से इसका एक बीज भी पेट में चला जाए तो ये खतरा कर सकता है। पपीता का बीज बहुत ही खतरनाक होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में पपीता भी न खाएं।

फिश खाना कर दें बंद
वैसे फिश खाना बहुत अच्छा है लेकिन प्रेग्नेंसी में इसे खाने के दो खतरे हो सकते हैं। पहला फिश की तासरी गर्म होती है दूसरे कई बार फिश कई बीमारियों को भी कैरी करती हैं और उसे खाने से फूड प्वाइजनिंग या कोई अन्य दिक्कत भी हो सकती है।

कच्चा अंडा भी बन सकता है खतरा
कच्चा अंडा फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। खुद को इस दौरान आम बीमारियों के साथ फूड प्वाइजनिंग आदि से भी बचाना जरूरी है।

फ्रोजन फूड को कहें ना 
फ्रोजन और प्रिजवेटिव वाले फूड्स को बिलकुल हाथ न लगाएं। ये सारी चीजें आपके सेहत के साथ बच्चे की सेहत को भी खतरे में डाल सकते हैं। फ्रेश और घर का बना खाना ही पूरे नौ महीने आप खाएं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।