लाइव टीवी

Raw Banana Benefits: कच्चे केले के ये हैं सात पक्के फायदे, मोटापा दूर करने का रामबाण

Updated Sep 05, 2020 | 07:08 IST

Raw Banana Benefits: कच्चा केला बेहद गुणकारी होता है। यहां तक की यह मोटापा दूर करने में भी लाभकारी होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
कच्चा केला सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है।
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं
  • बुजुर्गों को कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है
  • शरीर को एक्टिव रखने में कच्चा केला सहायक है

नई दिल्ली: पके हुए केले के कई फायदे आप जानते हैं, लेकिन कच्चा केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी है।आमतौर पर पका हुआ केला तो हर घर में मिल जाता है, लेकिन कच्चे केले को खाने वालों की पसंद बहुत कम होती है। घरों में कच्चा केला कम ही देखने को मिलता है। कच्चे केले के पक्के फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान।   

मिनटों में दिलाए कब्ज से राहत  

ये ऐसी समस्या है जिससे हर कोई कभी न कभी परेशान रहता है। कच्चा केला आपको इससे राहत दिलाता है। कच्चा केला खाने से आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। कच्चे केले में मौजूद फाइबर और स्टार्च इससे राहत दिलाने में सहायक हैं।  

फैट सेल्स को खत्म करता है  

आपके शरीर में जमा मोटापे के सेल्स को ये मारता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। मोटापे से परेशान लोगों को प्रतिदिन कच्चे केले से बनी चीजों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।  

भूख को करे कंट्रोल  

अक्सर मोटापे का कारण भूख होती है। आपको बार बार खाने की चाह होती है. आप खुद को खाने से रोक नहीं पाते। इससे आपका वजन बढ़ता रहता है। कच्चे केले में मौजूद पोषक तत्व आपकी भूख को संयमित करते हैं।  

डायबिटीज को कंट्रोल करता है  

डायबिटीज आज एक आम बीमारी हो गई है। किसी भी उम्र के लोगों को ये हो जाती है। इसका सबसे पहले कारण तो खानपान है। अगर आपको शुगर की बीमारी अभी-अभी हुई है यानी इसका शुरूआती दौर है, तो आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।  

पाचन शक्ति को मजबूत करता है  

अगर आपकी पाचन क्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही है तो आप कच्चे केले का सेवन शुरू कर दें। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होती है।  

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है  

कच्चे केले में मौजूद पोटैशियम शरीर को फुर्तीला बनाने के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। प्रतिदिन इसके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  

हड्डियों को मजबूत बनाता है  

कच्चे केले में कई पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको अपनी हड्डियों की उम्र बढ़ानी है, तो आप भी कच्चा केला खाना शुरू कर दें।  

कच्चे केले के पक्के पोषक तत्व  

  1. कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है।  
  2. कच्चे केले में फाइबर की प्रचुर मात्रा पायी जाती है।  
  3. कच्चे केले में विटामिन बी 6 और विटामिन सी होता है।  
  4. कच्चे केले में स्टार्च भी पाया जाता है।  
  5. कच्चा केला एंटी-ओक्सिडेंट के गुणों से भरपूर है। 
  6. तो अब बाजार से जब भी पका केला लें, तो कच्चे केले पर भी नजर डालें। सेहत से भरे इस खजाने को घर ले आना बिल्कुल न भूलें। भले ही ये कच्चा है लेकिन आपकी सेहत को पूरी तरह से पक्का रखता है। बीमारियों से दूर रखता है।