लाइव टीवी

Feeling Cold In Summer: क्या गर्मियों के मौसम में भी लग रही है सर्दी? हो सकती है ये बीमारी

Updated Apr 19, 2022 | 13:34 IST

Blood Pressure Problem : क्या आपको भी गर्मी के मौसम में ठंड लग रही है? यह सामान्य लक्षण नहीं हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि गर्मी में ठंड लगने का कारण कुछ बीमारियां हो सकती हैं।

Loading ...
Reason Behind Feeling Cold In Summer
मुख्य बातें
  • एनीमिया की वजह से गर्मी में लग सकती है ठंड
  • थायराइड की वजह से लग सकती है ठंड
  • गर्मी में ठंड लगने का कारण हो सकती हैं कई बीमारियां

Feeling Cold In Summer : आधुनिक समय में लोग कई तरह की समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। इन समस्याओं में ब्लड प्रेशर, थायराइड, डायबिटीज होना काफी कॉमन हो चुका है। खासतौर पर अगर आप अपने सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इस तरह की बीमारी होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए शरीर में दिखने वाले हर एक छोटे से छोटे बदलाव पर हमें ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ लोगों को गर्मी के सीजन में ठंड का एहसास काफी ज्यादा होने लगता है। सर्दी के सीजन में ठंड लगना सामान्य हो सकता है। लेकिन गर्मी में ठंड लगना सामान्य नहीं है।

अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि यह गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादा ठंड लगना कभी भी सामान्य नहीं होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क की आवश्यकता होती है। ताकि समय रहते आपकी समस्या का समाधान किया जा सके।

ये भी पढ़ें: बिना वजह टूट रहे हैं आपके बाल और नाखून? कहीं ये इस बीमारी का संकेत तो नहीं

गर्मी में ठंड लगने के कारण

हाइपोथायरायड

अगर आपको गर्मी में ठंड लग रही है, तो यह थायराइड की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में तुरंत अपना चेकअप कराएं। दरअसल, हाइपोथायराइड होने पर मरीज को काफी ज्यादा ठंड लगती है। हाइपोथायरायड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें थायराइड ग्रंथि से थायराइड हार्मोन का उत्पादन बंद हो जाता है। इसकी वजह से मरीज को अधिक ठंड लगना, स्ट्रेस में रहना, थकान, डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखते हैं।

एनोरेक्सिया की समस्या

अगर आप एनोरेक्सिया से जूझ रहे हैं, तो आपको गर्मी में ठंड का एहसास हो सकता है। दरअसल, एनोरेक्सिया से ग्रसित होने पर शरीर में बॉडी फैट कम हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को ज्यादा ठंड लगती है। इसके अलावा इस परेशानी से ग्रसित व्यक्ति को पेट में दर्द, कब्ज, ऐंठन इत्यादि परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं लिवर की बीमारी के शिकार

एनीमिया की शिकायत

एनीमिया से ग्रसित होने पर भी आपको गर्मी में ठंड लग सकती है। दऱअसल, एनीमिया की शिकायत होने पर शरीर में ऑक्सीजन को सर्कुलेट करने के लिए पर्याप्त रूप से रेड ब्लड सेल्स नहीं होते हैं। ऐसे में शरीर के अन्य अंगों में ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिसकी वजह से आपको ठंड लग सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)