लाइव टीवी

Health Benefits of Sattu Drink: सत्तू ड्रिंक का सेवन चर्बी घटाने के साथ आपको बनाए तंदुरुस्त

Updated Sep 07, 2020 | 11:17 IST

Sattu Drink for weight loss: सत्तू एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। सत्तू ड्रिंक वजन घटाने में भी कारगर होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
Sattu Drink for weight loss/सत्तू ड्रिंक से भी कम होता है वजन।
मुख्य बातें
  • सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन बड़ा ही फायदेमंद है
  • सत्तू वजन घटाने में भी कारगर होता है
  • सत्तू में फाइबर, आयरन, सोडियम, मग्निशियम पाया जाता है

नई दिल्ली: गर्मियों में सत्तू का सेवन करना हर तरह से स्वास्थ्यप्रद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सत्तू आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करता है। प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत सत्तू सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद है। उत्तर भारत में सत्तू का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। गर्मियों में उत्तर भारत के लोग इसका सेवन कई बीमारियों से बचने के लिए करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सत्तू का शरबत पीने से आप अपनी चर्बी को गला सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।

मसालेदार सत्तू शरबत  

अगर आपको सत्तू पसंद नहीं है, तो इसे मजेदार बनाकर पीजिए। इसके लिए एक ग्लास में सत्तू, जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च और पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें ऊपर से कटी हुई प्याज काटकर मिलाएं और पीएं।   

इलायची वाला सत्तू शरबत  

सत्तू को उसी पुराने तरीके से पीने की बोरिंग विधि को अब बाय-बाय कीजिए। एक ग्लास में सत्तू, शक्कर, पानी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। आपका शरबत बनकर तैयार है।  

बर्फ वाला ठंडा-ठंडा कूल सत्तू शरबत  

अगर आपको ठंडे से एलर्जी नहीं है तो ये शरबत आपके लिए बहुत ही टेस्टी होगा। इसे बनाना बहुत आसान है। मिक्सर में थोड़ा सत्तू, पानी स्वादानुसार नमक और बर्फ के 2-3 टुकड़े डालें और अच्छे से ग्राइंड करें। अब इसे ठंडा-ठंडा पी जाएं।  

हरी मिर्च और काली मिर्च वाला सत्तू शरबत  

अगर आपको मीठा नहीं पसंद है तो कोई बात नहीं। आप तीखा सत्तू का रस पी सकते हैं। इसके लिए आपको एल ग्लास में सत्तू, पानी हरी मिर्च के बारीक कटे टुकड़े, कलि मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाना होगा। आपका टेस्टी शरबत तैयार है।  

सादा सत्तू शरबत  

बहुत से लोगों को सत्तू का सादा रस पसंद होता है। इसके लिए आप ग्लास में सतू, पानी और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपकी पसंद भी पूरी हो जाएगी और चर्बी भी कम हो जाएगी।  

कोल्ड ड्रिंक्स मिक्स सत्तू शरबत  

एक ग्लास में सत्तू, पानी, नमक, नींबू मिलाकर अच्छी तरह से शेक करें। अब इसमें लिम्का कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीएं।  

सत्तू से जुड़ी ये जानकारी भी जानें  

  1. सत्तू दो तरह के होते हैं। चने का सत्तू और दूसरा जौ और चने को भूनकर पीसकर बनता है।
  2. आप किसी भी सत्तू का उपयोग कर सकते हैं।  
  3. सत्तू को पीने की बजाय आप खा भी सकते हैं।
  4. इसके लिए सत्तू को पानी मिलाकर गीला बना लें। इसे आप अचार, प्याज, हरी मिर्च के साथ खा सकते हैं।  
  5. सत्तू खाने से भूख नहीं लगती। यही कारण है कि जब आप सत्तू का शरबत पीते हैं तो लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती।
  6. ये आपके वजन को कम करने में सहायक है।  
  7. सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन बड़ा ही फायदेमंद है।  
  8. सत्तू में फाइबर, आयरन, सोडियम, मग्निशियम समेत और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  
  9. सत्तू आपको अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचाती है।
  10. इसे खाने के बाद आपको भूख कम लगती है, जिससे आप और कैलोरी खाने से बच जाते हैं।  
  11. तो सुबह नाश्ते में जमकर सत्तू खाइए और पीजिए और वजन को अपने कंट्रोल में रखिए।