लाइव टीवी

Health Benefits Tips: रोज सुबह पिस्ता के सेवन से इन 7 बीमारियों को कहे हमेशा के लिए अलविदा

Updated Dec 31, 2020 | 08:15 IST

Health Benfits Pista Tips: पिस्ता में मौजूद अनेकों पोषक तत्व ना केवल हमें सेहतमंद बनाता है, बल्कि हमे अनेक बीमारियों से भी बचाता है। पिस्ता हमारे आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • पिस्ता सेहत के लिए बहुत लाभकारी है
  • रोजाना इसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं
  • पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं

नई दिल्ली: पिस्ता ना केवल मिठाइयों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि यह हमारे शरीर को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों को होने से भी बचाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा की चमक को बनाएं रखने में बहुत ही मदद करता है।

पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमें जवां बनाएं रखने के साथ-साथ आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों की गति को बहुत धीरे कर देता है। बाल झड़ने की समस्या में भी पिस्ता का तेल अगर आप इस्तेमाल करें, तो इससे आपको डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर पिस्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जाने वह कौन सी ऐसी 7 बीमारियां हैं, जिसमें पिस्ता खाने से शरीर को फायदा मिलता है।

पिस्ता खाने के 7 बेहतरीन फायदे


1. पिस्ता हमारे शरीर के अंदर जितने खून साफ करने का भी काम करता है। अगर आप रोज सुबह 3 से 4 पिस्ता खाएं, तो आपको पित्त, और कफ जैसी समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

2. पिस्ता का सेवन करने से ह्रदय, मस्तिष्क और अमाशय को शक्ति मिलती हैं। अगर आप रोज  पिस्ता का सेवन करें, तो आपको यकृत में वृद्धि, मरोड़, पागलपन जैसी बीमारियां कभी नहीं हो सकती ।

3. पिस्ता का सेवन करने से अमाशय को शक्ति मिलती है। इसके साथ ही यह गुर्दे में होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी काफी मदद करता है।

4. पिस्ता का इस्तेमाल करके आप अपने मसूड़ों को मजबूत बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से मुंह से आने वाली बदबू भी दूर हो जाती है। गर्मी के दिनों में हैजा, प्लेग जैसी बीमारियां अक्सर सुनने को मिलती है। इस समय अगर आप रोज दिन पिस्ते का सेवन सुबह में करें, तो इस तरह की बीमारियां होने का कम खतरा रहता है।

5. पिस्ता की छाल और सूखे पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से सिर में होने वाली खुजली दूर हो जाती है और सिर के बाल मजबूत हो जाते है।

6. पिस्ते के छिलके को अगर आप खाने में इस्तेमाल करें, तो इससे आपके दांत, ह्रदय, मसूड़े और मस्ती को मजबूत होने के साथ-साथ हिचकी जैसी समस्या दूर हो जाएंगी।

7. पिस्ता खाने के साथ-साथ अगर आप उसके फूल और तेल का इस्तेमाल अपने ऊपर करें, तो इससे आपको हृदय को मजबूती मिलने के साथ-साथ खांसी जैसी समस्या भी हमेशा के लिए दूर हो सकती है।

ध्यान रखने वाली बातें

पिस्ता का सेवन करते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि पिस्ता की मात्रा अधिक ना हो।
इसके अधिक सेवन से पित्त से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।