लाइव टीवी

Navratri Fasting Benefits: नवरात्रि व्रत रखने से सेहत को होते हैं 5 विशेष फायदे

Updated Oct 07, 2021 | 10:51 IST

Navratri 2021 Vrat Health Benefits in Hindi: इस वर्ष शरद नवरात्रि 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। क्या आप जानते हैं नवरात्रि के 09 दिन व्रत रखने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं?

Loading ...
नवरात्रि व्रत रखने के लाभ (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने से उत्तम लोक की प्राप्ति होती है।
  • विज्ञान के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है तथा त्वचा ग्लो करती है।
  • आयुर्वेद के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग आरोग्य सुख प्राप्त करते हैं।

Navratri Fasting Benefits: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के 09 दिन सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। मां दुर्गा के श्रद्धालुओं के लिए यह 09 दिन बहुत विशेष हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों में व्रत रखने के लाभ, नियम तथा महत्व के बारे में बताया गया है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्रत रखना मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद है। मगर क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का व्रत रखने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शरद नवरात्रि 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। अगर आप भी शरद नवरात्रि के 09 दिन व्रत रख रहे हैं तो आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि नवरात्रि व्रत रखने से क्या लाभ मिलता है। यहां जानें नवरात्रि व्रत रखने का लाभ। 

सुख-समृद्धि के साथ मानसिक स्वास्थ्य की होती है प्राप्ति 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं तथा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। नवरात्रि के 09 दिन व्रत रखने से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। इसके साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। कहा जाता है कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखता है उसे उत्तम लोक की प्राप्ति होती है।

सारी समस्याएं होती हैं दूर

नवरात्रि का व्रत रखने वाले भक्तों की सभी समस्याएं मां दुर्गा दूर करती हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को समस्याओं से मुक्ति मिलती है। यह कहा जाता है कि नवरात्रि का व्रत रखने से मोक्ष तथा स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।

विज्ञान के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने के फायदे

व्रत रखने से शारीरिक लाभ के साथ इंसान को मानसिक लाभ भी प्राप्त होता है। नवरात्रि का व्रत रखने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है जिसकी वजह से लोगों का वजन कम होना शुरू हो जाता है। नवरात्रि का व्रत रखने से अत्यधिक कैलोरी घटने लग जाती है। इसके साथ शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। जानकार बताते हैं कि नवरात्रि का व्रत रखने से त्वचा निखरती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस व्रत के दौरान लोग फल ग्रहण करते हैं और खाने से दूर रहते हैं जिससे त्वचा का स्वास्थ्य बढ़ता है। नवरात्रि का व्रत रखने से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्ट्रेस की समस्या भी दूर होती है।

शरीर के सभी तंत्र होते हैं प्रभावित

नवरात्रि का व्रत रखने से हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं। इन 09 दिनों में लोग साधना पर ध्यान देते हैं जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। दूसरी ओर,‌फल ग्रहण करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नवरात्रि का व्रत रखने से शरीर के विभिन्न अंगों का तालमेल बेहतर होता है। 

आरोग्य सुख की होती है प्राप्ति

आयुर्वेद के ज्ञाता यह बताते हैं कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं वह दूसरों की तुलना में आरोग्य जीवन व्यतीत करते हैं। नवरात्रि का व्रत रखने से पेट की समस्या दूर होती है, इसके साथ आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है।