लाइव टीवी

Six Pack Abs Exercise: सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं, तो रोज करें ये एक्सरसाइज, तुरंत दिखेगा असर

Updated Jun 17, 2022 | 06:14 IST

Six Pack Abs Exercise: सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। अगर आप भी काफी समय से एब्स बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो ये एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को सिर के पीछे ले जाकर सिर को हाथों से बैलेंस करें।

Loading ...
Six Pack Abs Exercise
मुख्य बातें
  • हील क्रंच से बहुत जल्दी बनते हैं एब्स
  • सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग है बेस्ट एक्सरसाइज
  • वर्टिकल लेग क्रंच भी है एब्स बनाने में फायदेमंद

Six Pack Abs Exercise: आजकल के जमाने में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरुक है। लड़कों की बात करें, तो अब ज्यादातर लड़के सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं। इसके लिए वो तमाम तरह की एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, कई बार एक्सरसाइज करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। इसकी वजह सही एक्सरसाइज का चुनाव न करना होता है या एक्सरसाइज को सही तरीके से न करना होता है। दरअसल, जब सही से एक्सरसाइज नहीं की जाती, तो उसका असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे कुछ ही हफ्तों में सिक्स पैक एब्स बनने शुरू हो जाएंगे।

Also Read: गर्मियों में वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एक्सरसाइज, रोज करने से होगा फायदा

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए रोजाना करें ये खास एक्सरसाइज

साइकिलिंग करें
सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। अगर आप भी काफी समय से एब्स बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो ये एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को सिर के पीछे ले जाकर सिर को हाथों से बैलेंस करें और सिर को ऊपर उठाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़ें  और सीने तक लेकर जाएं। इस पोजिशन में ही पैरों को साइकिल में पैडेल मारने की तरह चलाएं। इस एक्सरसाइज को 10 मिनट तक करते रहें।

हील क्रंच करें
हील क्रंच भी एब्स बनाने में काफी फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेटकर पैरों को मोड़े। पैर मोड़ते वक्त ध्यान रखें कि तलवे जमीन पर टिके हों। अब दोनों हाथों को सिर के पीछे लेकर जाएं और सिर को सहारा देते हुए बॉडी को बैलेंस करें। इसके बाद सिर को मुड़े हुए पैरों के घुटनों की तरफ लेकर जाए। इस दौरान आपके दोनों हाथ सिर के पीछे होने चाहिए। इस एक्सरसाइज को आप अपनी कैपिसिटी के हिसाब से कर सकते हैं।

Also Read: बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये 3 योगासन

वर्टिकल लेग क्रंच
वर्टिकल लेग क्रंच एब्स बनाने के साथ-साथ शरीर को फ्लेक्सीबल बनाने का काम भी करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाकर 90 डिग्री को कोण बनाएं। इस दौरान हाथों को सिर के पीछे लगाएं। अब सीने से पैरों को छुएं। इस एक्सरसाइज को अपनी कैपिसिटी के हिसाब से कर सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)