लाइव टीवी

Kacha Aam: गर्मी में इन तरीकों से लाभ पहुंचाता है कच्चा आम, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कम और बीमारियां होंगी दूर

Updated Jun 09, 2020 | 13:08 IST

Kacha Aam For Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा आम गर्मी में हमें कई तरह की परेशानियों से बचाता है, आइए जानते हैं कैसे....

Loading ...
गर्मी में इन तरीकों से लाभ पहुंचाता है कच्चा आम
मुख्य बातें
  • गर्मियों के मौसम का प्रमुख फल है आम।
  • इसके सेवन से गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
  • कच्चे आम का सेवन अलग-अलग रूपों में किया जा सकता है।

गर्मियों में हमें खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। लॉकडाउन के कारण हम भले ही घर में हैं, लेकिन कुछ जरूरी चीजों को लेने के लिए हमें बाहर जाना पड़ता है। वहीं घर के अंदर भी गर्मी किसी को भी थकान का एहसास करा सकती है। ऐसे में कई फल हैं, जिनका सेवन करने से आप न सिर्फ गर्मी की बीमारियों से खुद बचा सकते हैं बल्कि तरोताजा भी रहेंगे। इन्हीं फलों में से एक है आम। कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी में सबसे बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक में से एक है। बता दें कि शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पन्ना सबसे सस्ता और स्वादिष्ट तरीका है। 

कच्चे आम का सेवन अलग-अलग रूपों में किया जा सकता है। आम पन्ना, कच्चा आम पचड़ी, कच्चा आम चावल, दाल के साथ कच्चा आम और कच्चा आम सलाद आदि तरीके से सेवन कर सकते हैं। यह आपको कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इन दिनों कच्चे आम आसानी से मिल जाते हैं, ऐसे इसे आप अपने डायट में शामिल कर सकते हैं। कच्चे आम में विटामिन-ए, सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं आज हम आपको कच्चा आम खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा....

हार्मोनल प्रणाली को सुधारता है- गर्मी को मात देने के लिए सबसे अच्छा तरीका है आम का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई हार्मोनल प्रणाली में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही यह डिहाइड्रेशन से बचाता है क्यों कि इसमें यह सोडियम क्लोराइड का प्रमुख स्त्रोत है।

पेट की समस्या को करें दूर- कब्ज, सूजन, अपच और दस्त जैसी पेट की समस्या छुटकारा पाने के लिए कच्चे आम का सेवन करें। विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चा आम लिवर को डिटॉक्स कर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। कच्चा आम हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम- स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल का स्तर डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। बेहतर परिणाम के लिए आम पन्ना में पुदीने  का पत्ता मिक्स कर सकते हैं। स्वाद के साथ-साथ इसके गुण में भी वृद्धि हो जाएगी। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आम खाया जा सकता है। बता दें कि कोरोना माहमारी के इस दौर में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कच्चे आम को डायट में शामिल करें। क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम आपको किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।

लू से करें बचाव- गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए सबसे बेहतर उपाय है कच्चे आम का सेवन करना। यही वजह है कि गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए कच्चे आम से बने आम पन्ना पीने की सलाह दी जाती है। वहीं गर्मी से बचने के लिए और सेहत के अन्य लाभ के लिए रोजाना आम पन्ना पी सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)