लाइव टीवी

Watermelon: तरबूज के छिलके का ऐसा इस्तेमाल आपने नहीं किया होगा, इसके फायदे जानकर आप इसे फेंकना भूल जाएंगे

Updated May 05, 2020 | 07:53 IST

गर्मी में तापमान बढ़ते ही आम तौर पर लोग तरबूज की तलाश करना शुरू कर देते हैं क्योंकि ये एक ऐसा फल है जिसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। आज जानते हैं तरबूज के छिलके का क्या उपयोग होता है-

Loading ...
तरबूज के छिलके के फायदे जान रह जाएंगे आप हैरान
मुख्य बातें
  • गर्मी में तापमान बढ़ते ही आम तौर पर लोग तरबूज की तलाश करना शुरू कर देते हैं
  • तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 92 फीसदी तक पानी पाया जाता है
  • तरबूज के छिलके का इस्तेमाल जानकर आप हैरान रह जाएंगे

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ रही है वैसे ही लोगों ने अपने आप को हाइड्रेट और तरोजाता रखने का तरीका ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। कुदरत का धन्यवाद कि उन्होंने हमें कई ऐसे फलों फूलों की सौगात दी है जो गर्मी के मौसम में हमारी इन जरूरतों को पूरा करते हैं। गर्मी में तापमान बढ़ते ही आम तौर पर लोग तरबूज की तलाश करना शुरू कर देते हैं क्योंकि ये एक ऐसा फल है जिसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है और गर्मियों में इसका शरीर पर काफी बढ़िया असर होता है। 

लेकिन हर कोई तरबूज के अंदर का लाल वाला हिस्सा खूब चाव से खाते हैं क्या आपने कभी सोचा है कि तरबूज के ऊपर हरा वाला हिस्सा जो उसकी छिलका होता है उसका भी इस्तेमाल हो सकता है। आप सुनकर जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन आज हम तरबूज के छिलकों का ऐसा इस्तेमाल बताएंगे जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। तरबूज में 92 फीसदी तक पानी पाया जाता है जो हमें हाइड्रेट रखने के लिए काफी है। इसका उपयोज जानकर आपको इसके छिलके फेंकने पर अफसोस होगा।

जैम
जैम बनाना आम तौर पर काफी मुश्किल भरा लगता है लेकिन वास्तव में इसे बनाना बेहद आसान है खासतौर पर तरबूज के छिलकों का जैम बनाना। बस इसके लिए आपको एक कप चरबूज का छिलका चाहिए। इसे आप छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए। इसके अलावा छोटे-छोटे टुकड़ों में सेव भी कटा हुआ रख लें। दो कप चीनी, नींबू का रस और 1 चम्मच वनीला एक्स्ट्रैक्ट। इन सभी को एक पैन में मिलाकर गर्म कर लें और उबाल लें। जब तक इसका छिलका चिकना और गूदेदार ना हो जाए इसे आप गर्म करते रहें। इसमें आप फ्लेवर के लिए डालचीनी का एक टुकड़ा भी डाल सकते हैं। अब इसे उतार कर इसे शीशे के बर्तन में रखें। बर्तन का ढक्कन लगाकर इसे गर्म पानी में  मिनट के लिए रख दें। अब इसे निकाल कर ठंडा होने दें। आपका लजीज जैम तैयार है।

चटनी
तरबूज के छिलके की की चटनी बड़ी जायकेदार होती है। इसके लिए आपको 3 से 4 कप तक तरबूज का कटा हुआ छिलका चाहिए। ध्यान रखें आप इसमें से हरा वाला हिस्सा छील कर हटा दें। अब एक कप चीनी लें, आधा कप नमक, आधा कप पेपर और थोड़ी सी अदरक बारीक कटी हुई। अब सभी चीजों को एक सॉसपैन में मिला दें और इसे 3 से 4 घंटे के लिए धीमी आंच पर पकाएं। आप इसमें लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं। आप चाहें अलग स्वाद के लिए अपनी मर्जी से मसाले भी मिला सकते हैं। अब आप इन सभी चीजों को मिक्सार में पीस दें, आपकी चटनी तैयार है।

हलवा
इसके लिए आपको एक कप तरबूज का जूस चाहिए और आधी कप तरबूज का छिलका। अब आप इन छिलकों में से रस निकाल कर इसे अच्छी तरह से क्रश करके पेस्ट बना लें। अब एक पैन में दो चम्मच घी डालें और गर्म करें फिर इसमें दो चम्मच काजू और बादाम पाउडर डालें। जब इसमें से खुशबू आने लगे तो आप इसमें क्रश किया हुआ पेस्ट डाल दें। थोड़ी देर इसे चलाते रहें जब इसमें से घी छोड़ना शुरू हो जाएगा तो समझ लीजिए कि आपका हलवा तैयार होने को है। इस समय आप इसमें स्वादानुसार चीनी मिला दें फिर तरबूज का निकाला हुआ जूस मिला दें। इसके बाद ये गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा फिर गाढ़ा होने पर आप इसे निकाल लें और फिर सर्व करें।  

डोसा
एक कप डोसा का चावल दो घंटे के लिए भिगो लें। आधा कप पोहा भी भिगो लें। अब दूसरी तरफ आप एक कप तरबूज का छिलका कटा हुआ लेकर इसे अच्छे से क्रश कर पेस्ट बना लें साथ में नारियल का भी पेस्ट बना लें दोनों को मिक्स कर दें। अब भीगे हुए चावल और पोहा को साथ में पीस लें फिर इसे 5 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस पेस्ट से डोसा बना लें फिर नारियल और तरबूज के छिलके की चटनी के साथ इसे सर्व करें।