लाइव टीवी

Summer Health Tips: गर्मी में चुभती घमौरियों को दूर करेगा ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Updated Apr 06, 2022 | 12:32 IST

Home Remedies Tips for Health: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से अक्सर हर कोई घमौरियों से परेशान रहता है। शरीर में घमौरियों से जलन और खुजली होने लगती है और ज्यादा बढ़ने पर यह घाव बना देते हैं। यह साधारण उपाय से इन्हें ठीक किया जा सकता है। आप घरेलू उपाय से इन घमौरियों को 2 दिन में ही ठीक कर सकते हैं।

Loading ...
घमौरियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू इलाज
मुख्य बातें
  • घमौरियों का समस्या संवेदनशील त्वचा वालों को अधिक होती है
  • घमौरियों के चलते इंसान जलन खुजली से काफी परेशान रहता है
  • घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन के कुछ घरेलू उपाय हैं

Summer Tips fir skin: इस बार गर्मी ने मार्च के महीने से ही अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। मार्च के महीने में ही तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। सबसे ज्यादा चीज जो लोगों को परेशान करती है वह है घमौरियों की समस्या। घमौरियां हर किसी में सबसे आम है। घमौरियों की समस्या उन लोगों को सबसे अधिक होती है जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती हैं। हालांकि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है फिर भी इसका इलाज करना जरूरी है। गर्मियों में अगर इसका इलाज जल्दी नहीं किया जाए तो यह बहुत परेशान करती हैं। जलन खुजली से इंसान काफी परेशान रहता है। इन घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इनके कुछ घरेलू उपाय हैं, जो आपको इससे निपटने में काफी मदद करेंगे।

Also Read: Benefits Of Cow Ghee: वजन घटाने में मददगार है गाय का घी, माइग्रेन जैसी समस्या से भी मिलेगा छुटकारा

खीरा जितना खाने में फायदा करता है उतना ही शरीर में लगाने के लिए भी। गर्मियों में निकलने वाली इन घमौरियों से होने वाली खुजली को खीरा लगाने से दूर किया जा सकता है। खीरा घमौरियों वाले एरिया में लगते ही ठंडक पहुंचाता है और त्वचा को निखारता भी हैं। खीरा लगाने से घमौरियां तुरंत दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा के लिए जितनी फायदेमंद उतनी ही घमौरियों के लिए भी। मुल्तानी मिट्टी लगाने के लिए इसको गुलाब जल में मिक्स करें। फिर उस जगह पर लगाए जहां घमौरियां है। लगा कर 20 मिनट छोड़ दें। इसे रोज लगाएं और जब फर्क दिखाई पड़ने लगे तो एक दिन छोड़ कर लगाएं। 

Also Read: Skin Care Tips: पार्लर जानें का झंझट खत्म, घर बैठे शरीर में अनचाहे बालों से चुटकियों में पाएं छुटकारा

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल भी घमौरियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे लगाने से त्वचा को आराम मिलता है साथ ही ठंडक भी पहुंचता है। एलोवेरा जेल को निचोड़ कर एक कटोरी में निकाल लें। इसे घमौरियों पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें फिर पानी से धो लें। एलोवेरा जेल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन रैशेज, घमौरियों, खुजली, इर्रिटेशन आदि को दूर करते हैं।

(डिस्क्लेमर- प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)